कैरम सेंटर में सिगरेट विवाद बना खूनी, हत्या के प्रयास में तीन आरोपी गिरफ्तार
भिलाई/ भिलाई के छावनी थाना क्षेत्र में एक मामूली विवाद ने गंभीर रूप ले लिया, जहां सिगरेट मांगने को लेकर हुए झगड़े में प्रार्थी पर जानलेवा हमला किया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
क्या है पूरा मामला?
प्रार्थी मोह. वसी, निवासी थाना छावनी क्षेत्र, ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह बड़ी मस्जिद के पास स्थित अहमद नगर कैम्प-02 भिलाई में अयाज अहमद सिद्दीकी के कैरम सेंटर में बैठा था। इसी दौरान एक व्यक्ति ने उससे सिगरेट मांगी। मना करने पर विवाद शुरू हो गया।
इसके बाद आरोपी अपने साथियों को बुलाकर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। आरोपियों ने प्रार्थी का गला दबाया और धारदार वस्तु से हमला कर उसकी हत्या का प्रयास किया।
पुलिस की कार्रवाई
मामले में अपराध क्रमांक 198/2026 के तहत धारा 296, 351(3), 118(1), 109, 3(5) बीएनएस के अंतर्गत केस दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की, जहां उन्होंने अपराध स्वीकार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी
- मोह. रफिक
- वसीम कुरैशी उर्फ कालू
- रज्जा अहमद उर्फ पप्पू
जप्त सामग्री
- धारदार नुकीली वस्तु
- पानी की बोतल
घटना का कारण
सिगरेट मांगने को लेकर उत्पन्न विवाद
घटनास्थल
अयाज अहमद सिद्दीकी का कैरम सेंटर, बड़ी मस्जिद के पास, अहमद नगर कैम्प-02, भिलाई
सराहनीय भूमिका
इस कार्रवाई में थाना छावनी के सउनि दिनेश कुमार सिंह, आरक्षक विकास सिंह एवं संदीप सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
दुर्ग पुलिस की अपील
दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि छोटे-छोटे विवादों को बढ़ावा न दें और किसी भी आपराधिक गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।



