पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर थाने में शिकायत
राकेश कुमार की रिपोर्ट
कुम्हारी। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में कुम्हारी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मनहरण यादव एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने पुलिस थाना कुम्हारी में लिखित शिकायत सौंपकर कार्रवाई की मांग की है।
शिकायत में उल्लेख किया गया है कि कांकेर के पूर्व भाजयुमो मंडल उपाध्यक्ष नितिन मंडल द्वारा सोशल मीडिया पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के संबंध में कथित तौर पर अभद्र एवं आपत्तिजनक टिप्पणी की गई है। कांग्रेस पदाधिकारी ने इसे लेकर शिकायत दर्ज कर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने का आग्रह कुम्हारी थाना प्रभारी से किया है।



