पाहंदा में श्री हनुमान मंदिर प्रबंधन समिति का गठन, डॉ. राजू लाल साहू बने अध्यक्ष

राकेश कुमार की रिपोर्ट

कुम्हारी/ पाटन क्षेत्र के ग्राम पाहंदा (अ) के बाजार चौक स्थित श्री हनुमान मंदिर के संचालन, रखरखाव एवं धार्मिक गतिविधियों को व्यवस्थित करने के उद्देश्य से ग्रामवासियों और वरिष्ठ नागरिकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से श्री हनुमान मंदिर प्रबंधन समिति का गठन किया गया।
बैठक में जिला अध्यक्ष साहू समाज नंदलाल साहू एवं चेतन देवांगन के संरक्षण में मंदिर से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। इसके बाद समिति के पदाधिकारियों का चयन सर्वसम्मति से किया गया।
समिति में डॉ. राजू लाल साहू को अध्यक्ष, चेलाराम साहू को उपाध्यक्ष, राजेश्वर साहू को सचिव एवं कोषाध्यक्ष, हेमंत साहू को सह सचिव, भेनु साहू को संगठन सचिव और चंद्रकांत देवांगन को प्रचार सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं गजेंद्र निर्मलकर को मीडिया प्रभारी, आर्यन देवांगन को सांस्कृतिक सचिव, राजेंद्र साहू को संयोजक तथा रेखा राम वर्मा एवं मोहन लाल साहू को सलाहकार बनाया गया। चेतन देवांगन और नंदलाल साहू को संरक्षक की जिम्मेदारी दी गई।

धार्मिक आयोजनों का प्रमुख केंद्र है मंदिर

श्री हनुमान मंदिर ग्रामवासियों की आस्था का प्रमुख केंद्र है। मंदिर में नियमित रूप से हनुमान चालीसा पाठ और भजन-कीर्तन का आयोजन किया जाता है। इसके अलावा श्रावण मास में श्रावणी रामायण, राम कथा महोत्सव तथा हनुमान जन्मोत्सव सहित विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। कुछ वर्ष पूर्व ग्रामवासियों के सहयोग से मंदिर का पुनर्निर्माण भी कराया गया था। बैठक में कुलेश्वर निर्मलकर, उदय राम वर्मा, शिशुपाल साहू, कुलेश्वर साहू, मंडल दीपक यादव, नरोत्तम साहू, डॉ. विश्वकर्मा पाल, मनीष महाराज, शेषनारायण यादव, राहुल देवांगन, फिनिश साहू और सुखसागर साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं समिति के सदस्य मौजूद रहे।