कुम्हारी के परसदा रेलवे फाटक 8 और 9 सितंबर को रहेगा बंद

 कुम्हारी के परसदा रेलवे फाटक 8 और 9 सितंबर को रहेगा बंद

कुम्हारी सरोना के मध्य अप लाइन में विशेष मरम्मत कार्य हेतू दो रात सड़क यातायात रहेगा प्रभावित

राकेश सोनकर 
कुम्हारी। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, रायपुर मंडल की ओर से जारी सूचना के अनुसार कुम्हारी-सरोना के बीच स्थित परसदा समपार रेलवे फाटक क्रमांक-429 को रेल लाइन में विशेष मरम्मत कार्य के चलते सड़क यातायात के लिए अस्थायी रूप से बंद रखा जाएगा।
रेलवे के पत्र के मुताबिक फाटक 8 सितंबर 2026 की रात 8 बजे से 9 सितंबर 2026 की रात 8 बजे तक बंद रहेगा। इस दौरान कुम्हारी-सरोना के मध्य अप लाइन में किलोमीटर 840/01-03 के पास आवश्यक मरम्मत कार्य किया जाएगा। रेलवे प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों को यातायात व्यवस्था की जानकारी देते हुए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। फाटक बंद रहने से इस मार्ग से आवागमन करने वाले वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में वाहन चालकों से वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करने और रेलवे द्वारा निर्धारित अवधि में सहयोग करने की अपील की गई है।