भाजपा महिला मोर्चा पश्चिम मंडल की नई कार्यकारिणी घोषित, संगठन विस्तार को मिलेगी नई मजबूती

 भाजपा महिला मोर्चा पश्चिम मंडल की नई कार्यकारिणी घोषित, संगठन विस्तार को मिलेगी नई मजबूती

भिलाई। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा पश्चिम मंडल, जिला भिलाई की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। महिला मोर्चा पश्चिम मंडल अध्यक्ष निकिता शिंगणे द्वारा जारी आदेश में विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है। इस घोषणा के बाद संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करने की रणनीति को बल मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

जारी आदेश के अनुसार यह नियुक्तियां भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी, भाजपा जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष स्वीटी कौशिक तथा पश्चिम मंडल अध्यक्ष गोवर्धन (गोल्डी) सोनी के मार्गदर्शन एवं सहमति से की गई हैं।

महिला मोर्चा पश्चिम मंडल अध्यक्ष निकिता शिंगणे ने कहा कि नई कार्यकारिणी संगठन की विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाने, महिला सशक्तिकरण के कार्यक्रमों को गति देने और आगामी संगठनात्मक अभियानों में सक्रिय भूमिका निभाने के उद्देश्य से गठित की गई है। उन्होंने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन हित में समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया।

भाजपा महिला मोर्चा के जिला नेतृत्व ने विश्वास व्यक्त किया है कि नई टीम संगठन की नीतियों और योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के साथ-साथ महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। आगामी नगरीय निकाय और संगठनात्मक गतिविधियों को देखते हुए इस कार्यकारिणी को विशेष रूप से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।राजनीतिक जानकारों का मानना है कि पश्चिम मंडल में महिला मोर्चा की यह नई टीम भाजपा के जनसंपर्क अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने में सहायक साबित होगी। संगठन ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों से क्षेत्र में सक्रिय रहकर पार्टी की विचारधारा और जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने का आग्रह किया है।

देखें घोषित पदाधिकारियों की पूरी सूची