फर्जी लाइसेंस के सहारे नशीली सिरप का काला कारोबार, 800 बोतल जब्त — 4 आरोपी गिरफ्तार

दवा कंपनी प्रतिनिधि बनकर चला रहे थे संगठित तस्करी नेटवर्क, पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में बड़ा खुलासा

  • फर्जी ड्रग लाइसेंस बनाकर ई-कुरियर से मंगाई जाती थी प्रतिबंधित कोडीन सिरप
  • 800 नग नशीली सिरप, वाहन, मोबाइल और नकदी सहित लगभग 5 लाख का सामान जब्त
  • युवाओं को नशे का आदी बनाने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़
  • NDPS Act के तहत सख्त वैधानिक कार्रवाई

भिलाई। दुर्ग पुलिस ने नशीली दवाओं के अवैध कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है।
दिनांक 23 अप्रैल 2026 को चौकी स्मृतिनगर क्षेत्र में ग्राम जुनवानी-खम्हरिया रोड के पास
तीन संदिग्ध व्यक्तियों द्वारा कोडीन युक्त प्रतिबंधित सिरप की तस्करी की सूचना मिली थी।

सूचना मिलते ही चौकी स्मृतिनगर और ACCU टीम ने संयुक्त रूप से घेराबंदी कर
सेण्ट्रो कार (CG-07/8595) को रोका। तलाशी के दौरान वाहन से
07 कार्टून में 800 नग प्रतिबंधित CADIFOS-T सिरप बरामद की गई।

फर्जी लाइसेंस से चल रहा था नेटवर्क

पूछताछ में मुख्य आरोपी योगेश शर्मा और उमेश कुमार यादव ने खुलासा किया कि
वे फर्जी ड्रग लाइसेंस तैयार कर गुजरात की कंपनियों से इंडिया मार्ट और ई-कुरियर के जरिए नशीली सिरप मंगाते थे।

जांच में सामने आया कि असली लाइसेंस में एडिटिंग कर नकली लाइसेंस बनाया गया था,
जिसके लिए फर्जी लेटरपैड और सील भी तैयार की गई थी। इसके जरिए सिरप मंगाकर
स्थानीय युवाओं को ऊंचे दामों पर बेचा जाता था।

गिरफ्तार आरोपी

  • योगेश शर्मा (41 वर्ष), कादम्बरी नगर, दुर्ग
  • उमेश कुमार यादव (42 वर्ष), पदुमनगर, चरोदा
  • महावीर जैन उर्फ रोहित (38 वर्ष), पोलसाय पारा, दुर्ग
  • सतीश मेश्राम (40 वर्ष), शंकर नगर, दुर्ग

जप्त सामग्री

  • 800 नग कोडीन युक्त CADIFOS-T सिरप — ₹2,08,800
  • एक एक्टिवा — ₹30,000
  • एक सेण्ट्रो कार — ₹1,00,000
  • 04 मोबाइल फोन — ₹1,60,000
  • नकद राशि — ₹1,200

कुल जप्त मशरूका: लगभग ₹5,00,000

कानूनी कार्रवाई

आरोपियों के खिलाफ NDPS Act की धारा 22, 8(ख), 27(क), 29 के तहत मामला दर्ज कर
विधिवत गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस की अपील

दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि नशीली दवाओं या अवैध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
युवाओं को नशे से बचाने और समाज में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस का सहयोग करें।