कांग्रेस ने मनरेगा कानून में बदलाव का विरोध करते हुए एक दिवसीय रखा उपवास
पेंड्रा | प्रयास कैवर्त
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर तथा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर जिला कांग्रेस पार्टी द्वारा आज मल्टीपरपज स्कूल पेंड्रा स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष मनरेगा (महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम) में हाल ही में किए गए बदलाव के विरोध में एक दिवसीय उपवास एवं विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया।
यह विरोध कार्यक्रम केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा को नई योजना
‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार और आजीविका मिशन’ में परिवर्तित करने के फैसले के खिलाफ आयोजित किया गया। यह उपवास कांग्रेस के “मनरेगा बचाओ संग्राम” आंदोलन का हिस्सा है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष गजमाती भानु ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा के अधिकार-आधारित स्वरूप को समाप्त कर नए ढांचे में बदलना ग्रामीण मजदूरों के रोजगार और संवैधानिक अधिकारों पर सीधा हमला है।
पूर्व विधायक डॉ. के. के. ध्रुव ने इस बदलाव को गरीब और मजदूर विरोधी बताते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी इस फैसले का हर स्तर पर विरोध करेगी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष शांतिपूर्ण उपवास रखते हुए कहा कि मनरेगा जैसे सामाजिक सुरक्षा कानून को कमजोर नहीं किया जाना चाहिए और इसके मूल सिद्धांतों की रक्षा जरूरी है।
कांग्रेस का यह आंदोलन 25 फरवरी तक जारी रहेगा, जिसमें उपवास, जन-जागरूकता कार्यक्रम और अन्य विरोध गतिविधियाँ शामिल होंगी।
जिला अध्यक्ष गजमाती भानु, पूर्व विधायक डॉ. के. के. ध्रुव, छाया विधायक गुलाब राज, मुद्रिका सर्राटी, ब्लॉक अध्यक्ष अमोल पाठक, मनीष दुबे, जयप्रकाश वर्मा, बाला प्रसाद कश्यप, नीलेश साहू, प्रीति मांझी, कालीराम मांझी, कुंदन गुप्ता, सुनीता राठौर, नारायण शर्मा, राकेश मसीह, वीरेंद्र बघेल, मदन सोनी, ओमप्रकाश पांडे, गिरिजा पोट्टम, प्रकाश केशरी, श्वेता मिश्रा, राहुल भैना, आशीष सोनी, विनय चौबे, पवन केशरी, राजेश सोनी, रमेश कोल, आयुष सोनी, सीताराम महालवाल, संतोष ठाकुर, शिवसंश दुबे, हर्ष गोयल, यश शर्मा, पुष्पराज डायमंड, वीरेंद्र मिश्रा, अनिल ठाकुर, मनोज श्रीवास, उपेंद्र उइके, अजय मिश्रा, गब्बर रजक, पुष्पराज सिंह, सहीद राईन, ओमप्रकाश अग्रवाल, रमेश साहू, पंकज तिवारी, अंसार जुंजनी, आलोक शुक्ला, शंकर साहू सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता।



