स्वर्गीय बीरा सिंह की स्मृति में 20वीं सीनियर छत्तीसगढ़ राज्य अंतर-जिला वॉलीबॉल चैंपियनशिप, मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए विधानसभा अध्यक्ष

भिलाई/ वॉलीबॉल एसोसिएशन, एस.सी. एवं सी.ए. तथा भिलाई इस्पात संयंत्र के संयुक्त तत्वावधान में स्वर्गीय बीरा सिंह की स्मृति में 20वीं सीनियर छत्तीसगढ़ राज्य अंतर-जिला वॉलीबॉल चैंपियनशिप का आयोजन वॉलीबॉल कॉम्पलेक्स, पंत स्टेडियम, सेक्टर-1 भिलाई में किया जा रहा है।

मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए विधानसभा अध्यक्ष

इस चार दिवसीय प्रतियोगिता में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
प्रतियोगिता का शुभारंभ 25 दिसंबर को हुआ, जिसमें प्रदेशभर से
पुरुष एवं महिला वर्ग की कुल 48 टीमें भाग ले रही हैं।

महिला वर्ग की 17 एवं पुरुष वर्ग की 31 टीमें इस प्रतियोगिता में शामिल हैं।

खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर – डॉ. रमन सिंह

डॉ. रमन सिंह ने अपने संक्षिप्त उद्बोधन में कहा कि दुर्ग की पावन धरा पर आयोजित यह प्रतियोगिता खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान कर रही है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के खिलाड़ी अपनी मेहनत और प्रतिभा के बल पर प्रदेश और देश का नाम रोशन कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया।

उत्कृष्ट खिलाड़ियों एवं वरिष्ठजनों का सम्मान

विधानसभा अध्यक्ष द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले
8 खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। महेन्द्र ध्रुव, अब्दुल्ला, पीहू यादव, दीपेश सिन्हा, कोमल मौर्या, संतोष कुमार, रेखा पदम और विनोद नायर

इसके अलावा वॉलीबॉल खेल में विशेष योगदान देने वाले
6 वरिष्ठजनों को भी सम्मानित किया गया। कौशल प्रसाद नायक, एस.एन. नेमा, टीकम दास अंडानी, शंकर लाल यादव, नईमुद्दीप हन्फी और राजेश्वर सिंह

इंद्रजीत सिंह छोटू की रही विशेष उपस्थिति

कार्यक्रम में हैवी ट्रांसपोर्ट कंपनी के डायरेक्टर एवं
सर्व समाज कल्याण समिति के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह छोटू
की उपस्थिति विशेष रूप से उल्लेखनीय रही। इंद्रजीत सिंह छोटू लंबे समय से खेल प्रोत्साहन, सामाजिक सेवा एवं युवाओं को आगे बढ़ाने के कार्यों से जुड़े हुए हैं। उनकी सहभागिता से खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ा और आयोजन को नई ऊर्जा मिली।

गणमान्य अतिथियों की रही उपस्थिति

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ स्टेट वॉलीबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष महेश गागड़ा, उपाध्यक्ष अकरम खान, सचिव हेम प्रकाश नायक, एसोसिएट सचिव विनोद नायर, समाजसेवी सुरेश बाबे, सर्व समाज कल्याण समिति के महासचिव मलकीत सिंह, उपाध्यक्ष जोगा राव, शाहनवाज़ कुरैशी, निर्मल सिंह ‘निम्मे’, रिज्जू सिंह, वाजिद अंसारी, रमन सारथी, गुरप्रीत सिंह, पंकज शर्मा, सुनील यादव, यश सिंह, सोम सिंह सहित विभिन्न जिलों से आए खिलाड़ी, कोच एवं सहायक स्टाफ बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।