छत्तीसगढ़ स्टेट क्लासिक बेंच प्रेस प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

दुर्ग/ क्रीड़ा भारती दुर्ग डिस्ट्रिक्ट पावर लिफ्टिंग एसोसिएशन, दुर्ग एवं छत्तीसगढ़ पावर लिफ्टिंग एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में बी.आई.टी. कॉलेज, दुर्ग में छत्तीसगढ़ स्टेट क्लासिक बेंच प्रेस प्रतियोगिता का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया। राज्य के विभिन्न जिलों से आए खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।

खिलाड़ियों के बीच पहुँचे इंद्रजीत सिंह ‘छोटू’, बढ़ाया उत्साह

प्रतियोगिता में एच.टी.सी. कंपनी के डायरेक्टर एवं सर्व समाज कल्याण समिति के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह ‘छोटू’ विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने खिलाड़ियों से आत्मीय संवाद कर उनके खेल, प्रशिक्षण एवं भविष्य की योजनाओं की जानकारी ली और उनका मनोबल बढ़ाया।
खिलाड़ियों के बीच उनकी सादगीपूर्ण उपस्थिति और अपनापन चर्चा का विषय रहा।

“खेल से बनता है अनुशासन और राष्ट्रभक्ति” – इंद्रजीत सिंह ‘छोटू’

इस अवसर पर इंद्रजीत सिंह ‘छोटू’ ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल केवल जीत-हार का माध्यम नहीं, बल्कि यह अनुशासन, एकाग्रता, आत्मविश्वास और समर्पण सिखाता है। उन्होंने खिलाड़ियों से आह्वान किया कि वे पूरी निष्ठा के साथ अभ्यास करें और अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के माध्यम से छत्तीसगढ़ एवं भारत का नाम राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय मंच पर रोशन करें।
उन्होंने प्रतियोगिता में भाग ले रहे सभी खिलाड़ियों को सफल आयोजन के लिए बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।

खेल संगठनों के पदाधिकारी व विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति

कार्यक्रम के दौरान क्रीड़ा भारती के प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा, पैरा ओलंपिक प्रकोष्ठ क्रीड़ा भारती प्रदेश संयोजक राजेंद्र पाध्ये, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संयोजक राजेंद्र सिंह यादव, छत्तीसगढ़ पावर लिफ्टिंग एसोसिएशन के कार्यकारी अध्यक्ष तुलसी सोनी, पावर लिफ्टिंग इंडिया के कोषाध्यक्ष एवं महासचिव कृष्ण साहू, नश्कर टंडन सहित अनेक गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

सर्व समाज कल्याण समिति के पदाधिकारी भी रहे मौजूद

इस अवसर पर सर्व समाज कल्याण समिति के पदाधिकारीगण— मलकीत सिंह, जोगा राव, अनिल चौधरी, निर्मल सिंह ‘निम्मे’, शाहनवाज़ कुरैशी, रमन राव, इंद्रजीत सिंह ‘चिंटू’, वाजिद अंसारी, रमन सारथी, गुरप्रीत सिंह, पंकज शर्मा, सोम सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

पावर लिफ्टिंग को नई दिशा देने वाला आयोजन

प्रतियोगिता के सफल आयोजन से प्रदेश में पावर लिफ्टिंग खेल को नई पहचान मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। खिलाड़ियों एवं खेल प्रेमियों ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन युवा प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का सशक्त मंच प्रदान करते हैं।