विश्व मंच पर भिलाई का परचम: देवेंद्र वर्मा ने जीता गोल्ड, बने ओवरऑल स्ट्रॉन्ग मैन, एच.टी.सी. कार्यालय में हुआ सम्मान

कोलंबो में गूंजा भारत का नाम

श्रीलंका के कोलंबो में आयोजित वर्ल्ड पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में भिलाई के गौरव देवेंद्र वर्मा ने 77 वेट क्लास में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए बेंच प्रेस में गोल्ड मेडल जीता। इसी के साथ उन्होंने ओवरऑल स्ट्रॉन्ग मैन का खिताब भी हासिल कर भारत का नाम विश्व पटल पर चमका दिया।

एच.टी.सी. कार्यालय में हुआ सम्मान

भिलाई लौटने पर देवेंद्र वर्मा का एच.टी.सी. कार्यालय में भव्य सम्मान किया गया।
इस सम्मान समारोह में सर्व समाज कल्याण समिति के अध्यक्ष  इंद्रजीत सिंह ‘छोटू’ ने उन्हें शॉल-श्रृंगार कर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

कोचों को भी मिली सराहना

इंद्रजीत सिंह ‘छोटू’ ने इंडिया टीम के कोच ऊदल कुमार वाल्मीकि तथा देवेंद्र के पर्सनल कोच श्रीनिवास साहू को भी इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई प्रेषित की।

होनहार खिलाड़ियों को मिलेगा हर संभव सहयोग — इंद्रजीत सिंह ‘छोटू’

सम्मान समारोह के दौरान इंद्रजीत सिंह ‘छोटू’ ने कहा कि राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खिलाड़ियों को जिस भी मंच पर जरूरत होगी, वे हमेशा सहयोग के लिए तत्पर रहेंगे।
उन्होंने यह भी कहा कि संसाधनों की कमी के कारण किसी भी योग्य खिलाड़ी को अपना खेल छोड़ना नहीं पड़ेगा—सर्व समाज कल्याण समिति इसके लिए सदैव खड़ी रहेगी।

समिति के पदाधिकारी रहे उपस्थित

इस कार्यक्रम में समिति के वरिष्ठ सदस्य मलकीत सिंह, अनिल चौधरी, जोगा राव, निर्मल सिंह निम्मे, साजिद अंसारी, इंद्रजीत सिंह चिंटू, रमन राव, शाहनवाज कुरैशी, डॉ. हरजिंदर सिंह तथा अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।