दुर्ग जिले में 24 घंटे के भीतर सिर्फ तीन चोरी के मामले दर्ज

दो बाइक चोरी और एक लाखों के सोने की चोरी की रिपोर्ट दर्ज

दुर्ग/ जिले के विभिन्न थानों में पिछले 24 घंटे के भीतर केवल तीन चोरी के मामले दर्ज किए गए हैं। इनमें दो मामलों में मोटरसाइकिल चोरी की शिकायतें हैं, जबकि एक मामले में लाखों रुपये के सोने की चोरी की घटना सामने आई है।

 पहला मामला: किसान की बाइक घर के सामने से गायब

थाना बोरी, जिला दुर्ग में रहने वाले धनराज वर्मा (वार्ड नंबर 17, पटेलपारा, फार्म हाउस के पास, परसदाखुर्द) ने बताया कि वह बी.टेक की पढ़ाई कर चुके हैं और वर्तमान में खेती का कार्य करते हैं।
उन्होंने अपनी टीव्हीएस रायडर मोटरसाइकिल (क्रमांक CG07 CM 3864) को 8 नवंबर की रात करीब 10 बजे घर के बाहर खड़ा किया था।
सुबह लगभग 4 बजे जब उन्हें याद आया कि उन्होंने चाबी बाइक में ही छोड़ दी है, तब बाहर आकर देखा तो बाइक गायब थी।

काफी खोजबीन के बाद भी कोई सुराग नहीं मिला। मोटरसाइकिल की कीमत लगभग 20,000 रुपये बताई गई है। धनराज ने घटना की रिपोर्ट 11 नवंबर 2025 को बोरी थाना में दर्ज कराई है।

 दूसरा मामला: नदी किनारे नहाने गए युवक की बाइक चोरी

दूसरा मामला दुर्ग कोतवाली थाना क्षेत्र का है। निवासी दुर्गा प्रसाद निषाद (न्यू पंचशील नगर, वार्ड नंबर 1, दुर्ग) ने बताया कि वे चना की दुकान चलाते हैं।
11 नवंबर की सुबह वे अपनी होंडा साइन मोटरसाइकिल (क्रमांक CG07 AY 0323) से शिवनाथ नदी महमरा एनीकेट मुक्तिधाम के पास नहाने गए थे। बाइक को लॉक लगाकर उन्होंने किनारे पर खड़ा किया था, लेकिन जब लगभग 10 बजे लौटे तो मोटरसाइकिल गायब थी।

वाहन का चेसिस नंबर ME4JC651GF7163882 और इंजन नंबर JC65E70244876 है। बाइक की कीमत लगभग 25,000 रुपये बताई गई है। मामले की रिपोर्ट कोतवाली दुर्ग में दर्ज की गई है।

 तीसरा मामला: कारीगर ने 58 ग्राम सोना चोरी कर फरार

तीसरा मामला सोने की चोरी से जुड़ा है।
अनिल कुमार मैयती (उम्र 49 वर्ष, निवासी गया नगर, गली नंबर 6, वार्ड नंबर 3, मुक्तिधाम के पीछे, दुर्ग) ने कोतवाली थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उनके कारीगर सौविक साव ने उनकी दुकान से 58 ग्राम सोना चोरी कर लिया।

अनिल कुमार की दुकान “AKM गोल्ड मैन्युफैक्चरिंग” के नाम से सदर बाजार ब्राह्मण पारा दुर्गा मंदिर के पास स्थित है।
कारीगर सौविक साव पिछले 3-4 महीने से आभूषण निर्माण का कार्य कर रहा था। 10 सितंबर 2025 को उसे 206 ग्राम सोना काम के लिए दिया गया था, जिसमें से उसने 30 सितंबर 2025 को 58 ग्राम सोना चोरी कर लिया और फरार हो गया।

दुकान में लगे CCTV फुटेज में कारीगर को सोना अपने जेब में डालते हुए स्पष्ट रूप से देखा गया। चोरी गए सोने की कीमत करीब ₹6,30,566 बताई गई है। आरोपी का मोबाइल फोन स्विच ऑफ है और वह अपने घर भाग गया है।

 पुलिस ने दर्ज की एफआईआर, जांच जारी

तीनों मामलों में पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस टीम सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर चोरों की तलाश में जुटी है।