छत्तीसगढ़ का परचम लहराया — गतका फेडरेशन कप में खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह छोटू बोले — “छत्तीसगढ़ के खिलाड़ी देशभर में खेल का नया इतिहास रच रहे हैं”
अर्शदीप सिंह ने जीता रजत पदक, छत्तीसगढ़ टीम ने कई इवेंट्स में हासिल किए कांस्य पदक
दुर्ग/बैंगलोर/ बैंगलोर के यूनिवर्सिटी ग्राउंड में 7 से 9 नवंबर तक आयोजित गतका फेडरेशन कप एवं द्वितीय पाइथियन खेल में छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने अपने शानदार प्रदर्शन से राज्य का मान बढ़ाया।
यह राष्ट्रीय प्रतियोगिता नेशनल गतका एसोसिएशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित की गई थी, जिसमें देश के 8 राज्यों की श्रेष्ठ टीमें शामिल हुईं।
अर्शदीप सिंह ने जीता रजत पदक, टीम इवेंट में कांस्य
छत्तीसगढ़ की ओर से खेलते हुए अर्शदीप सिंह ने सिंगल सोटी व्यक्तिगत इवेंट में शानदार खेल दिखाकर रजत पदक जीता।
इसके अलावा टीम इवेंट में उत्कृष्ट तालमेल का प्रदर्शन करते हुए उन्होंने कांस्य पदक भी अपने नाम किया।
टीम इवेंट में भी छत्तीसगढ़ का दमदार प्रदर्शन
सिंगल सोटी वर्ग में गुरताज सिंह, गुरप्रीत सिंह, और समर्थ सिंह ने उम्दा प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक हासिल किया।
महिला वर्ग में डिम्पल कौर, विधि गुप्ता, और निधि गुप्ता ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए टीम इवेंट में कांस्य पदक जीतकर राज्य का नाम रौशन किया।
कोच और रैफरी का अहम योगदान
ब्वॉयज टीम के कोच राजवीर सिंह और गर्ल्स टीम की कोच रोहिणी धीमान के मार्गदर्शन में खिलाड़ियों ने अनुशासन, तकनीक और टीम स्पिरिट का बेहतरीन प्रदर्शन किया।
साथ ही, छत्तीसगढ़ के अमन सिंह का चयन नेशनल रैफरी के रूप में हुआ, जो राज्य के लिए गर्व की उपलब्धि रही।
छत्तीसगढ़ गतका एसोसिएशन के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह छोटू बने प्रेरणा का स्रोत
इस शानदार उपलब्धि पर छत्तीसगढ़ गतका एसोसिएशन के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह छोटू को खेल जगत और समाज के हर वर्ग से सराहना मिली।
वे लगातार प्रदेश में गतका खेल के प्रचार-प्रसार, प्रशिक्षण शिविरों और खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर अवसर दिलाने में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
इंद्रजीत सिंह छोटू का प्रेरणादायक वक्तव्य —
“छत्तीसगढ़ के खिलाड़ी आज जिस जज्बे और समर्पण से खेल रहे हैं, वह गर्व का विषय है।
हम लगातार युवाओं को पारंपरिक खेल ‘गतका’ से जोड़ने का प्रयास कर रहे हैं, ताकि यह कला आने वाली पीढ़ियों में और प्रखर हो।
इन खिलाड़ियों की मेहनत और जीत यह साबित करती है कि अगर जुनून और अनुशासन हो, तो छोटा राज्य भी राष्ट्रीय स्तर पर बड़ा नाम कमा सकता है।”
एसोसिएशन और खेल प्रेमियों ने दी बधाई
इस अवसर पर महासचिव जसवन्त सिंह खालसा, मलकीत सिंह, रंजीत सिंह, कल्पना स्वामी, जसबीर सिंह चहल, पलविंदर सिंह, सुच्चा सिंह, गुरनाम सिंह सहित कई खेलप्रेमियों ने सभी खिलाड़ियों, कोचों और मार्गदर्शकों को हार्दिक बधाई दी।



