जायंट स्क्रीन पर हर रोमांचक पल कैप्चर करने के साथ प्रत्येक वेन्यू लाइव एक्शन दिखाएगा ताकि फैन्स को स्टेडियम की तरह मैच देखने का आनंद मिले। इंट्री फ्री है इसलिए एक भी फैन मिस नहीं करने वाला है। और फिर म्युज़िक, मर्चेंडाइज, फूड स्टाल, मजेदार पेय और आईपीएल के ऑफिशिल स्पांसर भी कुछ मजेदार एक्टिविटी करेंगे, तो मस्ती और एक्साइटमेंट दोगुना हो जाएगा।
एक साथ इतनी मस्ती होगी, तो फैन्स को लगेगा कि वे स्टेडियम में बैठ कर अपनी-अपनी टीमों को चीयर कर रहे हैं। रोमांच और एक्साइटमेंट का तड़का लगाने के लिए फैन पार्क के विजिटर अपनी फेवरीट टीम, खिलाड़ी या क्रिकेट के खेल पर सच्चा प्यार लुटा कर यह दिखा सकते हैं कि क्या होता है फैन मोमेंट।