अहिवारा में प्रचार प्रसार में भाजपा से आगे निकली कांग्रेस, युवा वर्ग कर रहे दावा निर्मल की जीत तय

भिलाई/ अहिवारा विधानसभा चुनाव में प्रचार प्रसार में सबसे आगे कांग्रेस प्रत्याशी निर्मल कोसरे चल रहे है। शहर से लेकर गांव तक कांग्रेस का ही बोलबाला दिखाई दे रहा है। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की योजना को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। इस कारण विधायक प्रत्याशी युवा महापौर निर्मल को नंदिनी अहिवारा जामुल भिलाई चरोदा समेत 40 वार्डो में जमकर मत मिलने का दावा कांग्रेसी कर रहे हैं। दबी जुबान से भाजपा के लोगों का ही कहना है कि भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी डोमन लाल कोरसेवाडा को लोग नहीं पसंद कर रहे हैं। भाजपा में अंदरूनी विवाद के चलते पार्टी को बड़ा नुकसान हो सकता है। कांग्रेस से युवा महापौर तो भाजपा ने पूर्व विधायक 75 वर्षीय को अपना प्रत्याशी बनाया है। जबकि कांग्रेस के निर्मल कोसरे स्थानीय है तो डोमनलाल दुर्ग में निवास करते है। इस कारण भाजपा की स्थिति यहां कमजोर दिखाई पड़ रही है। भाजपा प्रचार में भी कांग्रेस से काफी पिछड़ चुकी है। कांग्रेस के युवा प्रत्याशी निर्मल को लोग खासा पसंद कर रहे है।
वही भिलाई चरोदा सहित अहिवारा विधानसभा क्षेत्र के युवा मतदाताओं का साफ कहना है कि वे युवा वर्ग को ही पसंद करेंगे।