संगठन सृजन अभियान के तहत कांग्रेस प्रशिक्षण शिविर संपन्न, ब्लॉक अध्यक्षों व मास्टर ट्रेनरों को मिले प्रशस्ति पत्र
राकेश कुमार की रिपोर्ट
कुम्हारी/ संगठन सृजन अभियान के तहत दुर्ग संभाग के ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों एवं मास्टर ट्रेनरों के लिए आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का समापन 7 सितंबर को हुआ। इस अवसर पर प्रशिक्षणार्थियों को उनके दायित्वों के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुम्हारी अध्यक्ष मनहरण यादव ने बताया कि शिविर के दौरान कांग्रेस संगठन की कार्यप्रणाली, विचारधारा, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता तथा बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने सहित विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया। वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं एवं पदाधिकारियों ने प्रशिक्षणार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। कार्यक्रम 5 सितंबर से 7 सितंबर तक स्थान 36 फोर्ट पुलगांव चौक कोलिहापुरी दुर्ग में आयोजित हुई।



