डोमा में आबकारी विभाग का छापा, 20 पाव देशी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

 डोमा में आबकारी विभाग का छापा, 20 पाव देशी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

डोमन साहू | संवाददाता| धमतरी |

धमतरी-जिले के ग्राम डोमा में आबकारी विभाग ने अवैध मदिरा बिक्री पर कार्रवाई करते हुए 20 पाव देशी मदिरा प्लेन जब्त की है। इस मामले में आरोपी नागेंद्र मरकाम को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।

जिला कलेक्टर अविनाश मिश्रा के निर्देश और जिला आबकारी अधिकारी रोहित देवांगन के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। गोपनीय सूचना के आधार पर भखारा थाना क्षेत्र के ग्राम डोमा में आरोपी नागेंद्र मरकाम पिता रामनारायण के निवास पर विधिवत दबिश दी गई।

कार्रवाई का विवरण
तलाशी के दौरान आरोपी के घर से 20 पाव देशी मदिरा प्लेन बरामद हुई। आरोपी नागेंद्र मरकाम के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(ख) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई।

टीम का योगदान:
इस कार्रवाई में आबकारी उप निरीक्षक आशीष ध्रुव, अजय राज कश्यप और मुख्य आरक्षक मुरली सोनी का सराहनीय योगदान रहा।

प्रशासन की अपील
जिला प्रशासन द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है। विभाग ने आमजन से अपील की है कि अवैध शराब बिक्री या निर्माण की किसी भी गतिविधि की सूचना तत्काल आबकारी विभाग को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।