आदिवासी संस्कृति के रंगों से सजा “TRIBAL CANVAS OF CHHATTISGARH 2025”

 आदिवासी संस्कृति के रंगों से सजा “TRIBAL CANVAS OF CHHATTISGARH 2025”

सेवा जोहार, जय जोहार

आदिवासी युवा प्रभाग, भिलाई के तत्वावधान में आयोजित “TRIBAL CANVAS OF CHHATTISGARH 2025” कार्यक्रम आदिवासी संस्कृति, परंपरा और रचनात्मकता का भव्य संगम बनकर उभरा। इस सांस्कृतिक आयोजन में एच.टी.सी. कंपनी के डायरेक्टर एवं सर्व समाज कल्याण समिति के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह ‘छोटू’ विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

आयोजन समिति को दी बधाई, युवाओं का बढ़ाया उत्साह

कार्यक्रम के दौरान इंद्रजीत सिंह ‘छोटू’ ने आयोजन समिति को इस भव्य, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित कीं। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन न केवल संस्कृति को मंच प्रदान करते हैं, बल्कि युवाओं को अपनी जड़ों से जोड़ने का कार्य भी करते हैं।

इंद्रजीत सिंह ‘छोटू’ का सशक्त उद्बोधन बना कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण

अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में इंद्रजीत सिंह ‘छोटू’ ने कहा—

“किसी भी समाज की उन्नति का आधार उसकी संस्कृति होती है। जब युवा अपनी संस्कृति, परंपरा, वेशभूषा, बोली और भाषा पर गर्व करते हैं, तभी समाज मजबूत बनता है। हमें आधुनिकता के साथ आगे बढ़ना है, लेकिन अपनी पहचान को खोए बिना। यही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है।”

उन्होंने आगे कहा कि आपसी मेल-जोल, सहभागिता और सामाजिक समरसता से ही समाज में एकता सुदृढ़ होती है और ऐसे आयोजन युवाओं में सांस्कृतिक चेतना जागृत करने का प्रभावी माध्यम हैं।

सर्व समाज कल्याण समिति की गरिमामयी उपस्थिति

कार्यक्रम में सर्व समाज कल्याण समिति के कई पदाधिकारी एवं सदस्य विशेष रूप से उपस्थित रहे, जिनमें
मलकीत सिंह, जोगा राव, अनिल चौधरी, निर्मल सिंह ‘निम्मे’, शाहनवाज़ कुरैशी, रमन राव, इंद्रजीत सिंह ‘चिंटू’, वाजिद अंसारी, रमन सारथी, गुरप्रीत सिंह, पंकज शर्मा एवं सोम सिंह सहित समाज के वरिष्ठजन, माताएँ-बहनें और बड़ी संख्या में युवा साथी शामिल हुए।

आदिवासी संस्कृति के संरक्षण की दिशा में सराहनीय पहल

“TRIBAL CANVAS OF CHHATTISGARH 2025” कार्यक्रम छत्तीसगढ़ की समृद्ध आदिवासी संस्कृति के संरक्षण, संवर्धन और प्रचार-प्रसार की दिशा में एक उल्लेखनीय पहल साबित हुआ। इस आयोजन ने न केवल सांस्कृतिक विरासत को मंच प्रदान किया, बल्कि युवाओं में अपनी परंपराओं के प्रति गर्व और आत्मविश्वास भी जागृत किया।