सगे भाई ने ही कर दी ज्वेलरी दुकान में चोरी — पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, त्रिनयन ऐप की मदद से पुलिस ने 35 लाख के सोने के जेवर और नकदी की बरामद

 सगे भाई ने ही कर दी ज्वेलरी दुकान में चोरी — पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, त्रिनयन ऐप की मदद से पुलिस ने 35 लाख के सोने के जेवर और नकदी की बरामद

भिलाई/ सुपेला थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां सगे भाई ने अपने ही भाई की ज्वेलरी दुकान से करीब 35 लाख रुपए के सोने के आभूषण चोरी कर लिए। पुलिस ने आरोपी राजकुमार सोनी और उसके फुफेरे भाई सुरेंद्र सोनी को गिरफ्तार कर चोरी गया पूरा माल बरामद कर लिया है।

भीड़ का फायदा उठाकर की चोरी

प्रार्थी रवि सोनी पिता जवाहर सोनी (50 वर्ष) निवासी कोहका, चौकी स्मृतिनगर, थाना सुपेला ने 14 अक्टूबर 2025 को रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका बड़ा भाई राजकुमार सोनी, जो करीब 9 माह से “कान्ति ज्वेलर्स” कोहका में सेल्समैन के रूप में काम कर रहा था, ने 13 अक्टूबर की शाम दुकान में भीड़ का फायदा उठाकर लाकर से 40 नग सोने के मंगलसूत्र चोरी कर लिए। चोरी गए जेवरों की कीमत करीब ₹35,00,000 आंकी गई।

इस संबंध में थाना सुपेला चौकी स्मृतिनगर में अपराध क्रमांक 1231/2025 धारा 316(4) बी.एन.एस. के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

त्रिनयन ऐप से मिला बड़ा सुराग

वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में एसीसीयू यूनिट एवं पुलिस चौकी स्मृतिनगर की टीम गठित कर जांच शुरू की गई।
टीम ने त्रिनयन ऐप की मदद से विभिन्न स्थानों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें आरोपी राजकुमार सोनी रायपुर की ओर जाते हुए दिखाई दिया।

जांच के दौरान जानकारी मिली कि उसका फुफेरा भाई सुरेंद्र सोनी रायपुर में ज्वेलरी गलाने का काम करता है। इस सूचना पर पुलिस ने दोनों पर निगरानी बढ़ाई और कार्रवाई की योजना बनाई।

राजकुमार और सुरेंद्र के ठिकाने से बरामद हुआ चोरी का माल

पुलिस ने दबिश देकर दुर्ग ब्राह्मणपारा स्थित किराये के मकान से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।
तलाशी में पुलिस ने उनके कब्जे से –

  • 29 नग सोने के मंगलसूत्र,
  • 2 नग सोने के बिस्किट (जो चोरी के मंगलसूत्रों को गलाकर बनाए गए थे)
  • और ₹2,00,000 नगद राशि बरामद की।

कुल मिलाकर ₹35 लाख रुपए का चोरी गया मसरूका पुलिस ने बरामद कर लिया।

दोनों आरोपी जेल भेजे गए

पुलिस ने राजकुमार सोनी पिता जवाहर सोनी (50 वर्ष), निवासी ब्राह्मणपारा दुर्ग
तथा सुरेंद्र सोनी पिता स्व. मनहरण लाल सोनी (45 वर्ष), निवासी चांदनी चौक पंडरिया, थाना गंडई, जिला कवर्धा (सीजी) को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका

इस सफल कार्रवाई में
निरीक्षक प्रमोद रूसिया,
उप निरीक्षक गुरविंदर सिंह संधु,
प्रआर जितेंद्र कुशवाहा,
अशीष सिंह, प्रेम सिंह,
आरक्षक अनिकेत चंद्राकर, हर्षित शुक्ला, कमल नारायण और जुगनु सिंह की भूमिका सराहनीय रही।

पुलिस की तकनीकी जांच से खुली सगे भाई की करतूत

इस मामले में तकनीकी जांच और त्रिनयन ऐप की मदद ने पुलिस को बड़ी सफलता दिलाई।
सगे भाइयों द्वारा रची गई यह चोरी की साजिश अब सलाखों के पीछे पहुंच चुकी है।