जुआंड़ियों पर दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दीपावली से पहले चला व्यापक अभियान, 14 प्रकरणों में 54 आरोपी गिरफ्तार

 जुआंड़ियों पर दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दीपावली से पहले चला व्यापक अभियान, 14 प्रकरणों में 54 आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग/ जिले में अवैध गतिविधियों पर नकेल कसने के लिए दुर्ग पुलिस लगातार सक्रिय है। इसी कड़ी में दीपावली की पूर्व संध्या पर अवैध जुआं खेलने वालों के खिलाफ जिला पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया गया, जिसके तहत पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है।

फार्म हाउस में चल रहा था जुआं का अड्डा

सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने ग्राम करगा अमलेश्वर स्थित एक फार्म हाउस में दबिश दी, जहां ताश पत्ती से जुआं खेलते हुए 6 आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ा गया।
मौके से पुलिस ने ₹1,11,230/- नगद, 6 मोबाइल फोन, 1 बुलेट मोटरसाइकिल और 2 चारपहिया वाहन जब्त किए हैं।
जब्त वाहनों की अनुमानित कीमत ₹19,15,231/- बताई गई है।

जिलेभर में एक साथ कार्रवाई, 14 मामले दर्ज

पुलिस ने अमलेश्वर, कुम्हारी, उतई, धमधा, नेवई, छावनी, जेवरा सिरसा और अंजोरा क्षेत्रों में एक साथ दबिश देकर कुल 14 प्रकरणों में 54 जुआंड़ियों को गिरफ्तार किया
विभिन्न स्थानों से पुलिस ने ₹1,45,970/- नगद, 52 पत्तियों का ताश, 6 मोबाइल फोन और 2 चारपहिया वाहन सहित कुल ₹20,61,201/- की मशरूका जब्त की है।

इन स्थानों पर हुई कार्रवाई

  • अमलेश्वर: 3 प्रकरणों में 14 आरोपी, ₹1,16,490/- बरामद
  • कुम्हारी: 2 प्रकरणों में 9 आरोपी, ₹15,000/- बरामद
  • उतई: 2 प्रकरणों में 6 आरोपी, ₹3,500/- बरामद
  • धमधा: 3 प्रकरणों में 11 आरोपी, ₹2,550/- बरामद
  • नेवई: 1 प्रकरण में 5 आरोपी, ₹3,480/- बरामद
  • छावनी: 1 प्रकरण में 3 आरोपी, ₹790/- बरामद
  • जेवरा सिरसा व अंजोरा: 1-1 प्रकरण में 6 आरोपी, ₹4,160/- बरामद

जुआं प्रतिबंध अधिनियम के तहत कार्रवाई

सभी 54 आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआं प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत कार्रवाई की गई है।
पुलिस ने बताया कि अवैध जुआं, सट्टा, और अन्य सामाजिक बुराइयों के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

पुलिस का सख्त रुख

जिला पुलिस ने स्पष्ट किया है कि दीपावली या किसी भी त्यौहार के अवसर पर अवैध गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सामाजिक शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे सभी अड्डों पर निरंतर निगरानी रखी जाएगी।