मृतकों के परिजन को मिली 12 लाख रुपए की आर्थिक सहायता

 मृतकों के परिजन को मिली 12 लाख रुपए की आर्थिक सहायता

दुर्ग/ कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा ने दुर्घटना में मृतकों के परिजन को 12 लाख रूपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम सावनी तहसील पाटन जिला दुर्ग निवासी सनत पटेल की विगत 14 सितम्बर 2021 को रानी सागर तालाब में डूबने के कारण मृत्यु हो गई थी। इसी प्रकार ग्राम सांकरा तहसील पाटन जिला दुर्ग निवासी  दुर्गासिंगौर की विगत 11 सितम्बर 2022 को आग में जल जाने के कारण मृत्यु हो गई थी। ग्रामकोड़िया तहसील अहिवारा जिला दुर्ग निवासी देवी प्रसाद की विगत 12 दिसम्बर 2022 को तालाब में डूबने से मृत्यु हो गई थी।कलेक्टर द्वारा मृतक स्व. सनत पटेल के पुत्र  प्रीतम पटेल को 4 लाख रूपये,मृतिका स्व. दुर्गा सिंगौर के पति टिकेश्वर को 4 लाख रूपए, मृतक स्व. देवी प्रसाद की पत्नी धनेश्वरी को 4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।