नमो सेवा संकल्प के तहत विद्यालय में नुक्कड़ नाटक, विद्यार्थियों ने दिया सामाजिक जागरूकता का संदेश
मंडल अध्यक्ष ए. गौरीशंकर ने कहा—अच्छे पद से ज्यादा जरूरी है अच्छा इंसान बनना
चरौदा। नमो सेवा संकल्प के अंतर्गत चरौदा स्थित विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों द्वारा सामाजिक जागरूकता पर आधारित नुक्कड़ नाटक का प्रभावशाली मंचन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं समाज में सेवा भावना, सामाजिक जागरूकता और जिम्मेदारी के प्रति संवेदनशीलता विकसित करना रहा।
नुक्कड़ नाटक के माध्यम से विद्यार्थियों ने विभिन्न सामाजिक सरोकारों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करते हुए उपस्थित अतिथियों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का संदेश दिया। विद्यार्थियों के अभिनय और प्रस्तुति की उपस्थित लोगों ने सराहना की।
अच्छे पद से ज्यादा जरूरी अच्छा इंसान बनना
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मंडल अध्यक्ष ए. गौरीशंकर उपस्थित रहे। उनके साथ मंडल महामंत्री पूर्णिमा ठाकुर एवं राजेश मौर्य, एनजीओ प्रकोष्ठ प्रदेश कार्यसमिति सदस्य तरुण परगनिया, उपाध्यक्ष प्रमिला टांडी, मंत्री वेद प्रकाश पाण्डेय, अंकिता बेनर्जी, पूनम श्रीवास्तव, रेखा साहू एवं लेखराम यादव सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
अपने उद्बोधन में मंडल अध्यक्ष ए. गौरीशंकर ने विद्यार्थियों को माता-पिता एवं गुरुजनों का सदैव सम्मान करने तथा संस्कारों को जीवन का आधार बनाने की प्रेरणा दी।
उन्होंने कहा कि किसी विद्यालय से कितने विद्यार्थी आईएएस, आईपीएस, डॉक्टर, इंजीनियर अथवा बड़े अधिकारी बने, यह महत्वपूर्ण है, लेकिन उससे भी अधिक महत्वपूर्ण यह है कि उस विद्यालय से निकलने वाले विद्यार्थी कितने अच्छे इंसान बने। उन्होंने अपने माता-पिता और गुरुजनों का कितना सम्मान किया, समाज के प्रति कितनी जिम्मेदारी निभाई और देश के प्रति कितना समर्पण दिखाया—वास्तविक सफलता का मूल्यांकन इन बातों से होना चाहिए।
उन्होंने विद्यार्थियों को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं एवं राष्ट्र निर्माण के कार्यों से जुड़ने की प्रेरणा देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
विद्यालय प्राचार्यों की गरिमामयी उपस्थिति
कार्यक्रम में ज्योति स्कूल चरोदा की सीबीएसई प्राचार्या सिस्टर जीनी मैरी एवं सीजीबीएसई प्राचार्या अंजना मैरी की गरिमामयी उपस्थिति रही। अतिथियों ने विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत नुक्कड़ नाटक की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के रचनात्मक एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रम विद्यार्थियों में सामाजिक चेतना, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और जिम्मेदारी की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
शिक्षकों के सहयोग से कार्यक्रम हुआ सफल
कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के शिक्षकगण अंजली कोराम, करण सिंह, अमित मिश्रा, संतोष दास, राकेश ओझा, मेघेश सोनी, नोरिन डनवेल, प्रमिता मिश्रा, ए. सरिता रानी, ज्योति थापा, भावना अरोड़ा, सुषमा अजमेरिया एवं बंदना चक्रवर्ती का विशेष योगदान रहा।
विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत नुक्कड़ नाटक ने सामाजिक सरोकारों के प्रति जागरूकता का संदेश देते हुए उपस्थित लोगों को समाज और राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारियों के निर्वहन के लिए प्रेरित किया।
अंत में विद्यालय प्रबंधन ने कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी अतिथियों, पदाधिकारियों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया।



