सेवा संकल्प अभियान के तहत पाटन में निकली ‘सेवा ज्योति यात्रा’

 सेवा संकल्प अभियान के तहत पाटन में निकली ‘सेवा ज्योति यात्रा’

नगर पंचायत कार्यालय से शुरू होकर बस स्टैंड, भरर चौक और आजाद चौक होते हुए यात्रा का हुआ समापन

पाटन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित किए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत पाटन नगर पंचायत द्वारा ‘सेवा ज्योति यात्रा’ निकाली गई। यात्रा के माध्यम से सेवा, जनभागीदारी और सामाजिक सरोकारों का संदेश नगरवासियों तक पहुंचाया गया।

सेवा ज्योति यात्रा की शुरुआत नगर पंचायत कार्यालय परिसर से हुई। इसके बाद यात्रा बस स्टैंड, भरर चौक और आजाद चौक होते हुए पुनः नगर पंचायत कार्यालय पहुंची, जहां इसका समापन किया गया। यात्रा के दौरान नगरवासियों से सेवा संकल्प अभियान से जुड़कर विभिन्न जनहितकारी गतिविधियों में सहभागिता करने की अपील की गई।

इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष योगेश निक्की भाले ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आगामी दिनों में भी विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने नगरवासियों से इन कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर सहभागिता करने तथा अभियान को जनभागीदारी के माध्यम से सफल बनाने की अपील की।

उन्होंने कहा कि सेवा और सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यक्रमों के माध्यम से समाज में सकारात्मक वातावरण बनाने के साथ ही जरूरतमंदों तक सहायता पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। नगर पंचायत द्वारा अभियान के दौरान जनहित से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों को प्राथमिकता के साथ आयोजित किया जाएगा।

सेवा ज्योति यात्रा में नगर पंचायत उपाध्यक्ष निशा सोनी, सभापति केवल देवांगन, देवेन्द्र ठाकुर, जितेंद्र निर्मलकर एवं नेहा वर्मा, पार्षद चंद्रप्रकाश देवांगन, अन्नपूर्णा पटेल एवं संगीता धुरंधर, एल्डरमैन दामोदर चक्रधारी एवं गंगा प्रसाद देवांगन सहित रोहित देवांगन, बाबा वर्मा, मिलन देवांगन, नागेन्द्र कश्यप, सागर सोनी, आदित्य सावर्णी, चिरंजीव देवांगन, विनीता देवांगन, हेमलता पटेल, हिमालय यादव एवं अभिषेक बिजौरा मौजूद रहे।

कार्यक्रम में मुख्य नगर पालिका अधिकारी हेमंत वर्मा, उपअभियंता प्रवीण साहू, नगर पंचायत के अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक शामिल हुए।