महामाया मार्ग पर नाली में धंसे ट्रक के पहिए, नाली क्षतिग्रस्त
राकेश कुमार की रिपोर्ट
कुम्हारी। नगर पालिका परिषद कुम्हारी क्षेत्र अंतर्गत महामाया मार्ग से स्टेशन चौक जाने वाले मार्ग पर वार्ड क्रमांक 15 में एक भारी ट्रक के दोनों पहिए सड़क किनारे बनी नाली में धंस गए। घटना में ट्रक का अगला हिस्सा नाली की ओर झुक गया, जिससे नाली का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।
बताया जा रहा है कि ट्रक राजस्थान पासिंग का है और इसमें भारी सामान लदा हुआ है। हालांकि घटना में किसी तरह की जनहानि या चोट की सूचना नहीं है। ट्रक के पहिए नाली में धंसने से नाली का प्रवाह भी प्रभावित हुआ है, जिससे पानी की निकासी बाधित होने की स्थिति बन गई है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि भारी वाहनों की आवाजाही के दौरान सड़क किनारे की नाली और सड़क की स्थिति पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। अब लोगों की नजर इस बात पर है कि क्षतिग्रस्त नाली की मरम्मत कब तक कराई जाती है।



