भिलाई-चरोदा में भाजपा की संगठनात्मक बैठक, पवन साय ने दिया ‘हम जीतेंगे, हमन जीतबो’ का संकल्प
नगरीय निकाय चुनाव की तैयारियों पर मंथन, बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका पर दिया जोर
भिलाई-चरोदा। आगामी नगरीय निकाय चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने भिलाई-चरोदा में संगठनात्मक तैयारियों को गति देने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। मंगल भवन, चरोदा में आयोजित बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, चुनावी तैयारियों और कार्यकर्ताओं की भूमिका को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।
बैठक के मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय रहे। इस दौरान दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल, भाजपा भिलाई जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं दुर्ग संभाग प्रभारी जगन्नाथ पाणिग्रही, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी दुर्ग रामजी भारती, नगरीय निकाय संभाग दुर्ग चुनाव प्रभारी एवं क्रेडा अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी, छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल अध्यक्ष एवं जिला भिलाई चुनाव प्रभारी नीलू शर्मा, नगर निगम रायपुर के सभापति सूर्यप्रकाश राठौर तथा चुनाव सह प्रभारी एवं प्रदेश महामंत्री अखिलेश सोनी सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।
बूथ स्तर की तैयारियों पर विशेष जोर
बैठक को संबोधित करते हुए पवन साय ने आगामी नगरीय निकाय चुनाव के लिए संगठन की रणनीति, बूथ स्तर की तैयारियों और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका को लेकर मार्गदर्शन दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत बनाने और चुनावी तैयारियों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने का आह्वान किया।
इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं में उत्साह भरते हुए “हम जीतेंगे, हमन जीतबो” का नारा दिया। उनके इस आह्वान के बाद बैठक स्थल मंगल भवन कार्यकर्ताओं के जोशीले नारों से गूंज उठा।
वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिया संगठनात्मक मार्गदर्शन
बैठक में वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने, आपसी समन्वय के साथ काम करने तथा आगामी नगरीय निकाय चुनाव की तैयारियों को गति देने की अपील की। नेताओं ने संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने तथा जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे मौजूद
बैठक में भाजपा भिलाई जिला महामंत्री मनीष अग्रवाल, सिंधी अकादमी अध्यक्ष एवं भाजपा महामंत्री सुषमा जेठानी, चरोदा मंडल प्रभारी बिजेंद्र सिंह, भिलाई-03 मंडल प्रभारी मनोज तिवारी, चरोदा मंडल अध्यक्ष गौरीशंकर, भिलाई-03 मंडल अध्यक्ष वरुण यादव, नेता प्रतिपक्ष रामखिलावन वर्मा, उप नेता प्रतिपक्ष चंद्रप्रकाश पांडे, चरोदा मंडल महामंत्री पूर्णिमा ठाकुर एवं राजेश मौर्य, भिलाई-03 मंडल महामंत्री श्यामसुंदर जायसवाल एवं समीर अग्रवाल सहित नगर निगम भिलाई-चरोदा क्षेत्र के पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह और ऊर्जा का माहौल देखने को मिला। ‘हम जीतेंगे, हमन जीतबो’ के संकल्प के साथ भाजपा की यह संगठनात्मक बैठक उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।



