17 सितंबर को हर घर जलेगा ‘आशीर्वाद का दीया’ पालिका CMO नेतराम चंद्राकर ने नागरिकों से की सहभागिता की अपील

राकेश कुमार की रिपोर्ट

कुम्हारी। नगर पालिका परिषद कुम्हारी के सीएमओ नेतराम चंद्राकर ने निकाय क्षेत्र के नागरिकों से 17 सितंबर की शाम आयोजित होने वाले‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता की अपील की है।
सीएमओ चंद्राकर ने नागरिकों से अपने घर से एक दीपक लेकर सामूहिक आयोजन में शामिल होने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम जनसेवा, विकास और जनकल्याण के प्रति सम्मान, विश्वास एवं कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर है।
उन्होंने कहा कि जब विभिन्न घरों से दीपक एक साथ प्रज्ज्वलित होंगे, तो यह सामाजिक एकजुटता और जनभागीदारी का संदेश देगा। प्रत्येक परिवार का एक दीपक सामूहिक सहभागिता की पहचान बनेगा।
कार्यक्रम के माध्यम से ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प से जुड़ने और जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों में नागरिकों की सहभागिता बढ़ाने का संदेश भी दिया जाएगा।
सीएमओ ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि 17 सितंबर की शाम अपने घर से एक दीप लेकर कार्यक्रम में शामिल हों और जनभागीदारी के इस अभियान को सफल बनाएं। उन्होंने कहा, “एक दीप आपके घर से, एक संकल्प विकसित भारत के नाम।”