कुम्हारी में दुकान के सामने खड़ी बाइक चोरी, CCTV और आसपास तलाश के बावजूद नहीं मिला सुराग
कुम्हारी। जीई रोड स्टेशन चौक क्षेत्र में दुकान के सामने खड़ी एक मोटरसाइकिल अज्ञात चोर चोरी कर ले गया। पीड़ित की शिकायत पर कुम्हारी पुलिस ने धारा 303(2)-BNS के तहत अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, महामाया रोड शंकर नगर, वार्ड नंबर 10 कुम्हारी निवासी महेश सोनी जीई स्टेशन चौक स्थित महेश क्लाथ स्टोर का संचालन करते हैं। 7 सितंबर 2026 की सुबह करीब 10 बजे उन्होंने अपनी दुकान खोली और अपनी Honda CB Shine मोटरसाइकिल क्रमांक CG04HR5540 को दुकान के सामने ओवरब्रिज कुम्हारी के नीचे लॉक करके खड़ा किया था।
इसके बाद महेश सोनी दुकान के अंदर चले गए। दोपहर करीब 12:45 बजे जब वे दुकान से बाहर निकले तो मौके पर उनकी बाइक नहीं थी। आसपास तलाश करने के बाद भी बाइक का कोई पता नहीं चला। इसके बाद उन्होंने घटना की जानकारी आसपास के लोगों तनय जैन (रिया कलेक्शन) और विशाल राठौर (श्री रामदेव ट्रेडर्स, स्टेशन चौक कुम्हारी) को दी।
चोरी हुई मोटरसाइकिल का इंजन नंबर JC36ET7183919, चेसिस नंबर ME4JC36NMET039457 और मॉडल वर्ष 2014 है। बाइक की अनुमानित कीमत करीब 10 हजार रुपये बताई गई है।
पीड़ित ने कुम्हारी थाने पहुंचकर अज्ञात चोर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने धारा 303(2)-BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है। पुलिस अब आसपास के क्षेत्र में बाइक की तलाश के साथ ही घटना से जुड़े संभावित सुराग जुटा रही है।



