स्व. बिंदेश्वरी महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
राकेश कुमार की रिपोर्ट
कुम्हारी/ स्व. बिंदेश्वरी बघेल शासकीय महाविद्यालय कुम्हारी में प्राचार्य डॉ. श्रीमती सोनिता सत्संगी के मार्गदर्शन में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का समन्वय डॉ. अमृता पाठक ने किया। उन्होंने विद्यार्थियों को मतदाता जागरूकता, मतदान के महत्व एवं लोकतांत्रिक प्रक्रिया में युवाओं की भूमिका के संबंध में जानकारी देते हुए सक्रिय एवं जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में श्रीमती मालती पैकरा ने विद्यार्थियों को मतदान के महत्व एवं मतदाता के अधिकारों की संक्षिप्त जानकारी दी तथा जागरूक होकर मतदान करने का संदेश दिया।
इस अवसर पर विद्यार्थियों ने निबंध लेखन, परिचर्चा एवं नुक्कड़ नाटक के माध्यम से मतदाता जागरूकता का संदेश दिया। डॉ. अमृता पाठक ने विद्यार्थियों को अपने परिवार एवं समाज के लोगों को भी मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने जिम्मेदार एवं जागरूक मतदाता बनने का संकल्प लिया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।



