पाटन में 6 सितंबर को सजेगा तीज महोत्सव, साहू समाज की महिलाओं के लिए होंगे रंगारंग आयोजन

 पाटन में 6 सितंबर को सजेगा तीज महोत्सव, साहू समाज की महिलाओं के लिए होंगे रंगारंग आयोजन

कुर्सी दौड़, फुगड़ी, रंगोली, व्यंजन प्रतियोगिता से लेकर तीज क्वीन तक होंगे विविध कार्यक्रम

पाटन। तहसील साहू संघ पाटन के संयोजन एवं महिला प्रकोष्ठ के तत्वावधान में पंचम वर्ष का तहसील स्तरीय तीज महोत्सव आगामी 6 सितंबर 2026, रविवार को साहू सदन पाटन में हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में आयोजित किया जाएगा। आयोजन में साहू समाज की मातृशक्ति के साथ उनके परिवारजनों को भी आमंत्रित किया गया है।

कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 10 बजे भक्त माता कर्मा की आरती एवं पूजा-अर्चना के साथ होगा। इसके बाद सुबह 10:30 बजे तीज महोत्सव का विधिवत शुभारंभ किया जाएगा। पूरे दिन महिलाओं के लिए मनोरंजक, सांस्कृतिक और रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।

महिलाओं के लिए होंगे आकर्षक प्रतियोगिताएं

तीज महोत्सव के दौरान कुर्सी दौड़, फुगड़ी प्रतियोगिता, भक्त माता कर्मा की रंगोली से चित्रकला प्रतियोगिता, व्यंजन प्रतियोगिता, समूह नृत्य, नाट्य प्रदर्शन सहित विभिन्न आयोजन होंगे। इसके साथ ही महिलाओं के लिए विशेष आकर्षण ‘तीज क्वीन’ प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी।

दोपहर 1 बजे अतिथियों का आगमन, स्वागत एवं उद्बोधन कार्यक्रम होगा। इसके बाद विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियां जारी रहेंगी। शाम 5 बजे पुरस्कार वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन किया जाएगा।

ये होंगे मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि

तीज महोत्सव में डॉ. ममता साहू, अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग, छत्तीसगढ़ शासन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। वहीं श्रीमती रमशीला साहू, पूर्व कैबिनेट मंत्री, छत्तीसगढ़ शासन प्रमुख अतिथि तथा नंदलाल साहू, अध्यक्ष, जिला साहू संघ दुर्ग विशिष्ट अतिथि होंगे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती दिव्या कलिहारी, संयोजिका महिला प्रकोष्ठ, प्रदेश साहू संघ करेंगी।

कार्यक्रम में अतिथि वक्ता के रूप में सुश्री शिल्पा साहू, सहसंयोजिका महिला प्रकोष्ठ, प्रदेश साहू संघ उपस्थित रहेंगी। विशेष अतिथियों में श्रीमती कल्पना नारद साहू, सभापति जिला पंचायत दुर्ग, श्रीमती चंद्रिका साहू, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, श्रीमती मंजू साहू, उपाध्यक्ष जिला साहू संघ दुर्ग, ललेश्वरी साहू, संयोजिका जिला साहू संघ दुर्ग तथा श्रीमती दामिनी राकेश साहू, जनपद सदस्य सहित समाज के विभिन्न पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि शामिल होंगे।

समाज की मातृशक्ति से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील

तहसील साहू संघ पाटन के अध्यक्ष लालेश्वर साहू, कार्यकारिणी अध्यक्ष दिनेश साहू, उपाध्यक्ष डूलेश्वर साहू एवं श्रीमती विमला साहू, संगठन सचिव सुरेंद्र साहू, श्रीमती भूनेश्वरी, महासचिव महेंद्र साहू, कोषाध्यक्ष गुमान साहू, महिला संयोजिका श्रीमती कोमिन साहू, युवा प्रकोष्ठ संयोजक डीजेंद्र साहू तथा परिक्षेत्रीय अध्यक्षगण श्रीमती गायत्री साहू, टेस राम साहू, रामनारायण साहू, पारखत साहू, किशन हिरवानी सहित अन्य पदाधिकारियों ने समाज की मातृशक्ति एवं परिवारजनों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर तीज महोत्सव को सफल बनाने की अपील की है।

आयोजकों के अनुसार, तीज महोत्सव का उद्देश्य समाज की महिलाओं को एक साथ जोड़ने के साथ-साथ सांस्कृतिक परंपराओं, पारिवारिक सहभागिता और सामाजिक एकजुटता को बढ़ावा देना है।