घर के बाहर खड़ी बाइक रातोंरात चोरी, पुरानी भिलाई पुलिस ने दर्ज किया मामला

 घर के बाहर खड़ी बाइक रातोंरात चोरी, पुरानी भिलाई पुलिस ने दर्ज किया मामला

भिलाई। पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र में घर के सामने खड़ी मोटरसाइकिल चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने अपनी बाइक चोरी होने की शिकायत थाने में दर्ज कराई है। पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, चोवा राम तुरकाने, जो नगर निगम सुपेला में सुरक्षा गार्ड के रूप में कार्यरत हैं, के पिता के दशगात्र कार्यक्रम में मेहमान आए हुए थे। इसी दौरान उन्होंने अपनी सीडी डिलक्स मोटरसाइकिल क्रमांक CG-07-AE-2212 को घर के सामने खड़ा किया था।

पीड़ित के मुताबिक, रात करीब 11 बजे उन्होंने देखा था कि मोटरसाइकिल घर के बाहर खड़ी थी। इसके बाद वे सोने चले गए। सुबह करीब 6 बजे उठकर देखा तो जिस स्थान पर बाइक खड़ी की गई थी, वहां वह मौजूद नहीं थी। आसपास तलाश करने के साथ ही अपने स्तर पर लगातार वाहन की खोजबीन की गई, लेकिन बाइक का कोई पता नहीं चला।

इसके बाद पीड़ित ने 27 अगस्त 2026 को पुरानी भिलाई थाने पहुंचकर अज्ञात चोर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।

चोरी गई मोटरसाइकिल का विवरण:

  • वाहन: सीडी डिलक्स
  • क्रमांक: CG-07-AE-2212
  • चेसिस नंबर: MBLHA11ENC9B12619
  • इंजन नंबर: HA11ECC9B26611
  • अनुमानित कीमत: ₹10,000

पुरानी भिलाई पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर चोरी गई मोटरसाइकिल की तलाश और अज्ञात आरोपी की पहचान के लिए जांच शुरू कर दी है।