राज्य स्तरीय राइफल-पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता में शरद कुमार सिंह ने जीता कांस्य पदक, ईस्ट जोन और जी.वी. मावलंकर ट्रॉफी के लिए किया क्वालीफाई

 राज्य स्तरीय राइफल-पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता में शरद कुमार सिंह ने जीता कांस्य पदक, ईस्ट जोन और जी.वी. मावलंकर ट्रॉफी के लिए किया क्वालीफाई

कुम्हारी। छत्तीसगढ़ प्रदेश राइफल एसोसिएशन द्वारा आयोजित 25वीं राज्य स्तरीय राइफल एवं पिस्टल निशानेबाजी प्रतियोगिता में कुम्हारी के प्रतिभाशाली निशानेबाज शरद कुमार सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मास्टर कैटेगरी में कांस्य पदक अपने नाम किया। इस उपलब्धि के साथ उन्होंने न केवल कुम्हारी बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम प्रदेश स्तर पर गौरवान्वित किया है।प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर शरद कुमार सिंह का चयन ईस्ट जोन शूटिंग चैंपियनशिप तथा देश की प्रतिष्ठित जी.वी. मावलंकर ट्रॉफी के लिए भी हुआ है। यह उपलब्धि उनके निरंतर अभ्यास, अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण का परिणाम मानी जा रही है।अपनी सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शरद कुमार सिंह ने इस उपलब्धि का श्रेय अपने कोच नीरज सायमन के मार्गदर्शन और प्रशिक्षण को दिया। उन्होंने अपने साथी खिलाड़ियों प्रवेश चड्ढा, संकेत सैमुअल, स्वप्निल ऋषि, कपूर साहू, विनीत सिंह चंदेल, आकाश श्राफ, अहमद चिश्ती, अनिल कुमार, हेमंत शर्मा, युवराज सिंह एवं प्रद्युम्न सिंह बल्ला के सहयोग और उत्साहवर्धन को भी अपनी सफलता का महत्वपूर्ण आधार बताया।शरद कुमार सिंह की इस उपलब्धि पर खेल प्रेमियों, मित्रों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए आगामी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दी हैं। खेल जगत से जुड़े लोगों ने विश्वास जताया कि वे भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करेंगे।