मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएगी भाजपा, 5 से 23 जून तक चलेंगे विशेष कार्यक्रम, रेल नगर चरौदा में भाजपा मंडल की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, कार्यकर्ताओं को सौंपे गए दायित्व
भिलाई-चरौदा। भारतीय जनता पार्टी भिलाई-चरौदा मंडल की महत्वपूर्ण बैठक गुरुवार शाम 6 बजे साईं मंदिर, रेल नगर चरौदा में मंडल अध्यक्ष ए. गौरीशंकर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में केंद्र की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 5 जून से 23 जून तक आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में जिला संगठन के निर्देशानुसार आगामी कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित करने तथा केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाने की रणनीति बनाई गई। कार्यकर्ताओं को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपते हुए संगठन की मजबूती और जनसंपर्क अभियान को गति देने पर जोर दिया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जिला प्रभारी प्रेमलाल साहू उपस्थित रहे। वहीं पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष शशिकांत बघेल, उपनेता प्रतिपक्ष चंद्रप्रकाश पांडेय, महामंत्री राजेश मौर्य, पूर्णिमा ठाकुर, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुरेश शुक्ला, मंत्री वेद प्रकाश पाण्डेय, मलय बनर्जी, पूर्व उपाध्यक्ष वाई. नारायण राव, डी. नारायण रेड्डी, मनोज चक्रधारी, मंजीत लहरे, हेमराज साहू, तरुण परगनिया, दिलीप साहू, कमल तांडी, पार्थो बाग, संजय यादव, वीरेंद्र गढ़वाल, निशा राजेश यादव, रोहित कुमार यादव, सत्य प्रकाश शर्मा, शिव पटनायक, टी. रमना, जी. रामा रेड्डी, सुशील यादव, पुष्पा गेडारे, रेचल मसीह, बलजीत कौर, पूनम श्रीवास्तव, अंकिता बनर्जी, उषा चौहान, पुष्पलता मंडपे, सुजाता डोंगरे, कुसुम साहू, आशा यादव, निशा यादव, नंदिनी जांगड़े, लोहिदास सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
मंडल अध्यक्ष ए. गौरीशंकर का वक्तव्य
बैठक को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष ए. गौरीशंकर ने कहा कि, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश ने बीते 12 वर्षों में विकास, सुशासन, आत्मनिर्भरता और वैश्विक प्रतिष्ठा के नए आयाम स्थापित किए हैं। केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा है। आगामी 5 जून से 23 जून तक आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के माध्यम से हम सरकार की उपलब्धियों और जनहितकारी योजनाओं को प्रत्येक परिवार तक पहुंचाएंगे। भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्र निर्माण के इस अभियान में पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ अपनी भूमिका निभाएगा।”
बैठक का समापन संगठनात्मक एकजुटता, आगामी कार्यक्रमों की सफलता और जनसेवा के संकल्प के साथ किया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने आगामी अभियान को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लेते हुए संगठन की मजबूती और जनसंपर्क को और अधिक प्रभावी बनाने का भरोसा दिलाया।

