ब्रेकिंग न्यूज़: रायपुर–दुर्ग नेशनल हाईवे पर खुर्सीपार में मिट्टी तेल से भरा टैंकर फटा

भिलाई/ रायपुर से दुर्ग जाने वाले नेशनल हाईवे पर खुर्सीपार इलाके में मिट्टी तेल से भरा एक टैंकर अचानक फट गया।
घटना के बाद पूरे सड़क पर मिट्टी तेल फैल गया, जिससे कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

राहत की बात यह रही कि चालक की सूझबूझ से किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। ड्राइवर ने तत्काल टैंकर को सड़क किनारे रोक दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और स्थिति को नियंत्रण में लिया। सड़क पर फैले मिट्टी तेल को हटाने का कार्य किया जा रहा है
ताकि यातायात जल्द सामान्य हो सके।

फिलहाल प्रशासन द्वारा पूरे मामले की जांच की जा रही है।
लोगों से अपील की गई है कि इस मार्ग से गुजरते समय
अत्यधिक सावधानी बरतें।

देखें वीडियो 

https://youtube.com/shorts/3S5SKpX7_Ko?si=FKSz2QFq56pvXFt8