दुर्ग रेंज पुलिस के तकनीकी नवाचार को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान — पुलिस महानिरीक्षक राम गोपाल गर्ग की पहल को मिली बड़ी उपलब्धि

BPR&D द्वारा “Digital Tools for Crime Prevention: Trinayan & Sashakt” प्रशिक्षण पाठ्यक्रम ‘iGOT Karmayogi’ प्लेटफॉर्म पर लॉन्च, देशभर की पुलिस करेगी उपयोग

दुर्ग/ दुर्ग रेंज पुलिस द्वारा विकसित तकनीकी नवाचारों को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी पहचान मिली है। ब्यूरो ऑफ पुलिस रिसर्च एंड डेवलपमेंट (BPR&D) ने पुलिस कार्य प्रणाली को आधुनिक बनाने हेतु “Digital Tools for Crime Prevention: Trinayan & Sashakt” नामक ऑनलाइन प्रशिक्षण मॉड्यूल को iGOT Karmayogi प्लैटफॉर्म पर शामिल किया है। यह पाठ्यक्रम दुर्ग रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (IG) श्री राम गोपाल गर्ग के दूरदर्शी नेतृत्व में हुए तकनीकी विकास पर आधारित है।

iGOT Karmayogi प्लेटफॉर्म क्या है

iGOT Karmayogi भारत सरकार का एक राष्ट्रीय ऑनलाइन प्रशिक्षण प्लेटफॉर्म है, जिसका उद्देश्य

  • सरकारी कर्मचारियों की कौशल वृद्धि,
  • क्षमता निर्माण,
  • एवं दक्षता विकास है।

यहां विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण मॉड्यूल, ऑनलाइन मूल्यांकन और प्रमाणपत्र उपलब्ध रहते हैं, जिसमें अधिकारी-कर्मचारी पंजीकरण कर महारत हासिल करते हैं।

दुर्ग रेंज के नवाचार: त्रिनयन और सशक्त एप

त्रिनयन ऐप

  • सभी सार्वजनिक एवं निजी CCTV कैमरों की लोकेशन और जियो-टैगिंग प्रदर्शित करता है
  • घटनास्थल पर तुरंत फुटेज उपलब्ध कराने में बेहद महत्वपूर्ण
  • अपराध अनुसंधान को तेज और आसान बनाता है

सशक्त ऐप

  • चोरी एवं लापता वाहनों की रीयल-टाइम जांच और सत्यापन
  • वाहनों की बरामदगी की प्रक्रिया को गति
  • जल्द ही आम जनता के लिए उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे नागरिक स्वयं भी वाहन चोरी की तत्काल जांच कर सकेंगे

IG राम गोपाल गर्ग का नेतृत्व — आधुनिक पुलिसिंग की मिसाल

इन दोनों तकनीकी नवाचारों की मूल सोच और दिशा पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज राम गोपाल गर्ग की है। उनका विजन स्मार्ट पुलिसिंग, पारदर्शिता और अपराध नियंत्रण में तकनीक के अधिकतम उपयोग पर आधारित है।

राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता मिलना दुर्ग रेंज पुलिस एवं आईजी श्री गर्ग के नेतृत्व की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।
BPR&D ने इन एप्लिकेशनों को स्मार्ट पुलिसिंग का उत्कृष्ट मॉडल बताया है और इन्हें प्रशिक्षण में शामिल कर देशभर के पुलिस बलों के लिए उपलब्ध कराया है।

दुर्ग रेंज पुलिस को बधाई

पुलिस महानिरीक्षक श्री राम गोपाल गर्ग ने इस सफलता के लिए सभी पुलिस अधिकारियों और पूरी तकनीकी टीम को बधाई दी, और कहा कि—
“तकनीक आधारित पुलिसिंग ही भविष्य है, और हम जनता की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए नवाचारों को आगे भी जारी रखेंगे।”

यह उपलब्धि पूरे छत्तीसगढ़ पुलिस और विशेषकर दुर्ग रेंज के लिए गर्व का क्षण है।