सर्व समाज कल्याण समिति के महासचिव मलकीत सिंह के जन्मदिन पर मानवता की अनोखी मिसाल, सेवा दिवस के रूप में मनाया गया विशेष दिन, दिव्यांग बच्चों को कंबल वितरण और बे सहारा परिवार के अंतिम संस्कार में सहायता
भिलाई/ समाजसेवा और मानवीय मूल्यों की उदाहरण पेश करते हुए सर्व समाज कल्याण समिति, भिलाई ने अपने महासचिव, समाजसेवी एवं उद्योगपति मलकीत सिंह के जन्मदिन को “सेवा दिवस” के रूप में मनाया। इस अवसर पर समिति द्वारा प्रयास श्रवण दिव्यांग संस्थान के 103 बच्चों को कंबल वितरित किए गए और बच्चों का स्नेहपूर्वक हालचाल जाना गया।
दिव्यांग बच्चों के बीच पहुंचकर किया सहयोग
समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि मलकीत सिंह की प्रेरणा से समाज की सेवा उनके कार्यों का मूल आधार है। बच्चों को सम्मानपूर्वक कंबल प्रदान किए गए और संस्था को हर संभव सहायता देने का भरोसा दिया गया।
मलकीत सिंह ने कहा—
“जन्मदिन तभी सार्थक है, जब हमारी वजह से किसी के चेहरे पर मुस्कान आए। सेवा ही सच्चा उत्सव है।”
समिति ने निभाई मानवता की बड़ी जिम्मेदारी
इसी क्रम में समिति ने स्व. परमशिला गुप्ता के अंतिम संस्कार को पूर्ण विधि-विधान से संपन्न कराया। उनके परिवार में पति और बेटियाँ हैं, अन्य परिजन उपलब्ध न होने से परिवार ने समिति से सहयोग की अपील की थी। समिति ने संवेदनशीलता और सम्मानपूर्वक अंतिम संस्कार करवाकर मानवीय दायित्व निभाया।
मानवता और संवेदना का सशक्त संदेश
दिव्यांग बच्चों की सहायता और जरूरतमंद परिवार को अंतिम संस्कार में सहयोग—ये दोनों कार्य समाज में सकारात्मक उदाहरण स्थापित करते हैं और समिति की मानव सेवा की भावना को प्रदर्शित करते हैं।
यह प्रयास समाज के लिए प्रेरणादायक और अनुकरणीय है, जो संदेश देता है—
“उत्सव वही, जिसमें किसी की मदद हो; जन्मदिन वही, जिसमें किसी के जीवन में उजाला आए।”
कार्यक्रम में उपस्थित रहे
समिति के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह (छोटू), अनिल सिंह, जोगा राव, सोम सिंह, हरजिंदर सिंह सहित समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य बड़ी संख्या में मौजूद रहे।



