भारतीय जनता पार्टी चरोदा मंडल में SIR गहन पुनरीक्षण कार्यशाला का आयोजन, मतदाता सूची में नाम जुड़वाने हेतु की गई विस्तृत चर्चा, कार्यकर्ताओं ने लिया सक्रिय भाग
चरोदा/ भारतीय जनता पार्टी चरोदा मंडल अध्यक्ष ए. गौरीशंकर के नेतृत्व में SIR गहन पुनरीक्षण कार्यशाला का आयोजन रेलवे कॉलोनी स्थित साई मंदिर परिसर, चरोदा में किया गया।
कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य 4 नवंबर से 5 दिसंबर तक चलने वाले मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के तहत बूथ स्तर पर कार्यों की समीक्षा, BLA, BLA-2 की नियुक्ति तथा मतदाताओं द्वारा फॉर्म भरने की प्रक्रिया पर विस्तार से चर्चा करना था।
मुख्य अतिथि और नेतृत्व
कार्यक्रम में जिले के वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे। इनमें प्रमुख रूप से –
- नटवर ताम्रकार, जिला उपाध्यक्ष
- प्रेमलाल साहू, जिला प्रवक्ता
- श्रीमती चंद्रकांता मांडले, उपाध्यक्ष
- ए. गौरीशंकर, मंडल अध्यक्ष
- राजेश मौर्या, मंडल महामंत्री
साथ ही मंडल के पार्षदगण एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की विशेषताएं
बैठक के दौरान बूथ अध्यक्षों को मतदाता सूची पुनरीक्षण से संबंधित दिशा-निर्देश दिए गए। कार्यकर्ताओं को नए मतदाताओं को जोड़ने और छूटे हुए नामों को सही कराने के लिए घर-घर संपर्क अभियान चलाने पर बल दिया गया।
मंच संचालन का कार्य जी. रामा रेड्डी ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन का दायित्व श्रीमती पूर्णिमा ठाकुर ने निभाया।
कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख कार्यकर्ता
इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से —
निशा राजेश यादव, संजय यादव, शिवकुमारी यादव, कमल जांगड़े, वेद प्रकाश पांडे, परमजीत सिंह, शिव पटनायक, मले बनर्जी, लोहिदास, सनातन ठाकुर, जय प्रकाश पांडे, पुष्पा गेंदरे, पुष्पलता मंडपे, अंकिता बनर्जी, मीणा साव, वरलक्ष्मी, रीति वर्मा, प्रमिला टांडी, विष्णु अग्रवाल, दिलीप साहू, गोवर्धन श्रीनिवास, कमल टांडी, वीरेंद्र गढ़वाल एवं धीरेंद्र प्रसाद सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए।
राष्ट्रीय गीत से हुआ समापन
कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गीत “वंदे मातरम” के साथ किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत करने एवं अधिकतम मतदाता जोड़ने का संकल्प लिया।



