अवैध मादक पदार्थ गांजा रखने वाला आरोपी गिरफ्तार, 1.6 किलो गांजा बरामद, आरोपी भेजा गया जेल

दुर्ग/ पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को 1.6 किलो अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।

ईआईआईटी रोड जेवरा के पास की गई कार्रवाई

दिनांक 30 अक्टूबर 2025 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति सफेद रंग के थैले में अवैध रूप से गांजा रखकर बिक्री करने के उद्देश्य से आईआईटी रोड जेवरा के पास खड़ा है।
सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची और संदिग्ध व्यक्ति को घेरीबंदी कर पकड़ा गया।

थैले से मिला 1.6 किलो गांजा

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम संतोष बारले (उम्र 53 वर्ष), निवासी तीन दर्शन मंदिर के पास, तितुरडीह, थाना मोहन नगर, जिला दुर्ग (छत्तीसगढ़) बताया।
उसके पास रखे सफेद थैले की तलाशी लेने पर एक प्लास्टिक झिल्ली में 1.600 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद हुआ।

एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई

आरोपी संतोष बारले के विरुद्ध थाना पुलगांव (चौकी जेवरा सिरसा) में अपराध धारा 20(ख) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया है।
आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।

चौकी जेवरा सिरसा पुलिस की रही अहम भूमिका

इस कार्रवाई में चौकी जेवरा सिरसा पुलिस टीम की सक्रिय भूमिका रही, जिन्होंने त्वरित कार्रवाई कर अवैध मादक पदार्थ की तस्करी पर रोक लगाई।

गिरफ्तार आरोपी:
संतोष बारले (उम्र 53 वर्ष)
निवासी – तीन दर्शन मंदिर के पास, तितुरडीह, थाना मोहन नगर, जिला दुर्ग (छ.ग.)