सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर जिलेभर में एकता दिवस समारोह आयोजित
राष्ट्रीय एकता दिवस पर “रन फॉर यूनिटी” का भव्य आयोजन
दुर्ग/ आज दिनांक 31 अक्टूबर 2025 को राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर जिले के सभी थानों में “रन फॉर यूनिटी” का आयोजन किया गया।
यह कार्यक्रम लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी, जनप्रतिनिधि, छात्र-छात्राएं एवं नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
एकता, अखंडता और नशा मुक्त समाज की ओर संदेश
कार्यक्रम का उद्देश्य देश की एकता और अखंडता को सशक्त बनाना, समाज में एकजुटता की भावना को बढ़ावा देना और नशा मुक्त एवं अपराध मुक्त भारत का निर्माण करना रहा।
जिले के समस्त थाना क्षेत्रों में आयोजित इस दौड़ में जनप्रतिनिधियों, युवाओं और पुलिसकर्मियों ने एक स्वर में “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” का संदेश दिया।
साइबर सुरक्षा, यातायात और नशा मुक्ति पर व्याख्यान
“रन फॉर यूनिटी” कार्यक्रम के पश्चात साइबर सुरक्षा, यातायात जागरूकता एवं नशा मुक्ति विषयों पर विशेष व्याख्यान आयोजित किए गए।
इस दौरान नागरिकों को ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचने, यातायात नियमों का पालन करने और नशे से दूर रहने के लिए जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि एक जागरूक नागरिक ही मजबूत राष्ट्र की नींव रखता है।
राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ
कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रीय एकता दिवस शपथ दिलाई गई।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय दुर्ग में आयोजित मुख्य समारोह में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री विजय अग्रवाल ने पुलिस अधिकारियों एवं जवानों को एकता, अखंडता और समर्पण की शपथ दिलाई।
जनप्रतिनिधियों की रही सक्रिय भागीदारी
जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में आयोजित आयोजनों में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, स्कूली बच्चों और युवाओं ने भी सक्रिय रूप से भाग लिया।
कार्यक्रम स्थल पर “रन फॉर यूनिटी” का जोश और देशभक्ति का माहौल देखने को मिला।



