हुक्का और तंबाकू फ्लेवर सामग्री के साथ पकड़ा गया दुकानदार व तीन ग्राहक

सुपेला पुलिस की कार्रवाई — हुक्का बार संचालित कर रहे थे अवैध व्यवसाय, सभी आरोपी गिरफ्तार

भिलाई/ दुर्ग पुलिस द्वारा नशा और तंबाकू नियंत्रण अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई की गई है। सुपेला थाना पुलिस ने मौर्या टॉकीज के पास स्थित रॉक एंड रोल चौहान स्टेट के फर्स्ट फ्लोर पर छापा मारकर अवैध रूप से संचालित हुक्का बार का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने मौके से दुकानदार सहित तीन युवकों को गिरफ्तार किया है।

सूचना पर की गई रेड

दिनांक 08 अक्टूबर 2025 को मुखबिर से सूचना मिली कि राजकुमार मुगम नामक व्यक्ति अपनी दुकान में टेबल-कुर्सी लगाकर आम ग्राहकों को बैठाकर हुक्का बार चला रहा है। सूचना पर सुपेला थाना प्रभारी विजय यादव के नेतृत्व में टीम ने मौके पर रेड की।

पुलिस को आते देख कुछ युवक मौके से भाग गए, जबकि तीन युवक हुक्का पीते हुए पकड़े गए।

गिरफ्तार युवक

पुलिस ने मौके से तीन ग्राहकों को गिरफ्तार किया जिनकी पहचान इस प्रकार हुई—
1️⃣ अमित खत्री, पिता मुरली खत्री, उम्र 19 वर्ष, निवासी सिंधी कॉलोनी, सत्यम बेकरी गली, थाना मोहन नगर, दुर्ग
2️⃣ निशांत नायक, पिता योगेश नायक, उम्र 25 वर्ष, निवासी प्रेम सागर चौक, वार्ड 06 बैगापारा, दुर्ग
3️⃣ श्रेयांश चंद्राकर, पिता रवि शंकर चंद्राकर, उम्र 24 वर्ष, निवासी प्रेम सागर चौक, वार्ड 06 बैगापारा, दुर्ग

मुख्य आरोपी दुकानदार से बरामदगी

पुलिस ने मुख्य आरोपी सन उर्फ राजकुमार मुगम (पिता आर. मुगम, उम्र 32 वर्ष, निवासी बालाजी नगर, वार्ड 30, राम मंदिर के पीछे, थाना खुर्सीपार) से भारी मात्रा में हुक्का सामाग्री जब्त की है।

बरामद सामग्री में शामिल है —

  • बड़े हुक्का पॉट – 02 नग
  • छोटे हुक्का पॉट – 02 नग
  • हुक्का फ्लेवर (मिक्स पैकेट) – 03 डिब्बे
  • सिल्वर कॉइल पेपर – 03 नग
  • लकड़ी का कोयला – लगभग 500 ग्राम
    कुल जब्त सामग्री की अनुमानित कीमत ₹9,000 बताई गई है।

कानूनी कार्रवाई

सुपेला पुलिस ने आरोपीगण के विरुद्ध अपराध क्रमांक 1199/2025 धारा 21(क), 21(ख), 4(क) सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम 2003 के तहत मामला दर्ज कर सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

पुलिस टीम का योगदान

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी विजय यादव, उनि चितराम ठाकुर, सउनि अमरदास गंगेले, आर. धरमेंद्र सूर्यवंशी, एवं आर. बसंत मढरिया का विशेष योगदान रहा।

दुर्ग पुलिस ने चेतावनी दी है कि शहर में किसी भी प्रकार का हुक्का बार या तंबाकू युक्त फ्लेवर सामग्री की अवैध बिक्री बर्दाश्त नहीं की जाएगी।