कुम्हारी नगर पालिका में सफाई मित्रों हेतु स्वास्थ्य शिविर एवं आवास योजना रजिस्ट्रेशन

कुम्हारी/ नगर पालिका परिषद कुम्हारी द्वारा मुख्य नगर पालिका अधिकारी महोदय जी की अध्यक्षता एवं माननीय अध्यक्ष महोदया जी के मुख्य आतिथ्य में, सामुदायिक भवन वार्ड क्रमांक 6 में विशेष स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पार्षदगण, जनप्रतिनिधि, गैर-शासकीय एवं सामाजिक संगठन तथा बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित रहे।

शिविर में सभी कर्मचारियों एवं अधिकारियों की उपस्थिति के बीच नगर पालिका के सफाई मित्रों का शुगर, बीपी, एचबी सहित अन्य आवश्यक स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया।

विशेष सिकल सेल टेस्ट कैंप

इस शिविर की खास बात रही कि जिला स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सफाई मित्रों के लिए विशेष रूप से सिकलिन जांच हेतु सिकल सेल टेस्ट कैंप आयोजित किया।

आवास योजना में पंजीयन

इसी कड़ी में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंगीकार अभियान-2025 के अंतर्गत स्पेशल फोकस ग्रुप सफाई मित्रों को आवास योजना का लाभ दिलाने हेतु रजिस्ट्रेशन भी किया गया।

इस अवसर पर जिला समन्वयक श्री गौरव केशरवानी सहित समस्त विभागीय कर्मचारी उपस्थित रहे।