रोलर स्केटिंग चैम्पियनशिप में विचक्षण जैन विद्यापीठ के विद्यार्थियों की चमक

कुम्हारी/ भिलाई नायर समाजम में आयोजित “द्वितीय दुर्ग जिला रोलर स्केटिंग चैम्पियनशिप” में विचक्षण जैन विद्यापीठ के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।

एसोसिएशन की देखरेख में हुई प्रतियोगिता

यह प्रतियोगिता छत्तीसगढ़ रोलर स्केटिंग एसोसिएशन से अनुमोदित एवं दुर्ग रोलर स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित की गई थी। इसमें जिलेभर से बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

पदक जीतकर किया नाम रोशन

विद्यार्थियों ने बेहतरीन खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए कुल 7 पदक अपने नाम किए। इनमें 3 स्वर्ण, 3 रजत और 1 कांस्य पदक शामिल है।

विजेताओं की सूची

पदक जीतने वाले विद्यार्थियों में –

  • दुव्यंत कौशल
  • देवांश कुमार जैन
  • अर्जुन जैन
  • वेदांत जैन
    का नाम शामिल है।

विद्यालय परिवार की शुभकामनाएँ

विद्यालय प्रबंधन, प्राचार्य एवं संपूर्ण स्टाफ ने विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की और उन्हें हार्दिक बधाई दी। साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की।