कुरूद पुलिस को खुली चुनौती चंडी मंदिर से लाखों की चोरी, मुकुट सहित चरण पादुका गायब

धमतरी- जिले के मंदिरों में चोरी का सिलसिला थमने का नाम नही ले रहा है..एक बार फिर चोरों ने मंदिर में धावा बोला है.. अज्ञात चोरों ने कुरूद की प्रसिद्ध व नगर की आराध्य देवी चंडी मंदिर में बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया है.. जहां माता का आभूषण सोने के रानी हार… सोने के मुकुट कुंडल बिंदिया चांदी के चरण पादुका सहित दान पेटी चोरी कर ले गए… जिले के मंदिरों में लगातार हो रही चोरी की घटना को पुलिस रोकने में नाकाम साबित हो रही है.. दरअसल आज सोमवार की सुबह जब नगर की आराध्य देवी चंडी मंदिर में माता के श्रृंगार आभूषण गायब मिले तो लोग हैरान हो गए..।
जिसके बाद तत्काल कुरुद थाना पुलिस को इसकी सूचना दी गई.. जिस पर पुलिस, एसडीओपी, फॉरेंसिक टीम, साइबर सेल पहुँचे.. बता दे कि माँ चंडी मंदिर कुरुद थाना से महज दो सौ मीटर की दूरी पर है… ऐसे में मंदिर में चोरी की घटना से पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहा है… गौरतलब है कि कुछ ही दिनों पहले नेशनल हाइवे स्थित कुरुद की प्रसिद्ध छत्तीसगढ़ महतारी मंदिर में चोरी हुई थी…इसके साथ ही धमतरी शहर में भी नागेश्वर मंदिर, बस स्टैंड में काली मंदिर, गुजराती कॉलोनी मोड में सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में भी दान पेटी से रुपयों की चोरी हुई थी… लेकिन अब तक पुलिस चोरों को पकड़ नही पाई है… जिससे लोगों में पुलिस के खिलाफ नाराजगी देखने को मिल रही है…फिलहाल पुलिस चोर को जल्द पकड़ लेने का दावा कर रही हैं।



