प्रज्ञा ने क्वार्टर फाइनल में रायपुर आहना सिंह को सीधे सेट्स में पराजित किया। इसके बाद सेमीफाइनल में बड़ा मुकाबला हुआ। पहली वरियता प्राप्त रायपुर की सुरभि मोदी से मुकाबला हुआ। इसमें उन्होंने 4-1 से जीत हासिल की। इस तरह बिलासपुर में हुई चैंपियनशिप में खिताबी मुकाबले में मिली हार का प्रज्ञा ने उलटफेर करते हुए बदला लिया। फाइनल में उसकी भिड़ंत राज्य की दूसरी वरियता प्राप्त बिलासपुर की सुष्मिता सोम से हुई। इसे उन्होंने 4-1 से सीधे सेट्स में जीत कर खिताब पर कब्जा किया। जीत के बाद प्रज्ञा ने अपनी सफलता का श्रेय मां गीतांजलि पाठक और कोच कुणाल देव को दिया।