डुंडेरा में आयोजित अधिवेशन में तीन वर्षों के कार्यों की हुई समीक्षा, नई कार्यसमिति की घोषणा प्रदेश अध्यक्ष की अनुशंसा पर होगी
भिलाईनगर। भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) दुर्ग जिला का त्रैवार्षिक अधिवेशन डुंडेरा स्थित मंगल भवन में संपन्न हुआ। जिला कार्यसमिति का तीन वर्षीय कार्यकाल पूरा होने पर आयोजित इस अधिवेशन में संगठन के बीते तीन वर्षों के कार्यों की समीक्षा की गई। अखिल भारतीय पदाधिकारियों ने जिला संगठन के कार्यों की सराहना करते हुए वर्तमान जिला कार्यसमिति को भंग करने की घोषणा की। साथ ही प्रदेश अध्यक्ष की अनुशंसा पर नई कार्यसमिति गठित किए जाने की जानकारी दी गई।
अधिवेशन के उद्घाटन सत्र में भारत माता, भगवान विश्वकर्मा एवं छत्तीसगढ़ महतारी के तैलचित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक रोशन साहू, नेमराज वर्मा तथा बीएमएस के दिनेश पाण्डेय, मिथलेश विश्वकर्मा, हरिशंकर चतुर्वेदी एवं शरद दुबे उपस्थित रहे। इसके पश्चात शशिभूषण शर्मा, बीएस राजपूत, शिवेन्द्र दुबे, शशिभूषण मोहंती, देवेन्द्र चन्द्राकर, प्रमिला देवांगन, बसंत महापात्र एवं सूरज देवांगन ने संघ का ध्वजारोहण किया।
कार्यक्रम में दुर्ग जिले के विभिन्न अनुषांगिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी सहभागिता की। इनमें बिजली कर्मचारी संघ, स्वायत्तशासी कर्मचारी महासंघ, निर्माणी मजदूर संघ, मध्यान्ह भोजन रसोई संघ, रेलवे मजदूर संघ एवं पोस्टल मजदूर संघ शामिल रहे। इन संगठनों की ओर से संजय मिश्रा, अनिल सिंह, गोपाल सिन्हा, विजेन्द्र परिहार, शशिकांत यादव, ईश्वर वर्मा, वसुंधरा चौरे, अशोक शर्मा, अशोक देवांगन एवं बाल्मिकी सिंह ने अपने-अपने संगठनों का कार्यवृत्त प्रस्तुत किया।
मिथलेश विश्वकर्मा बने संयोजक, हरिशंकर चतुर्वेदी को सह-संयोजक की जिम्मेदारी
अधिवेशन के समापन सत्र में अखिल भारतीय मजदूर संघ के केंद्रीय पदाधिकारी दिनेश पाण्डेय ने दुर्ग जिला की वर्तमान कार्यसमिति को भंग करने की घोषणा की। उन्होंने बताया कि नई जिला कार्यसमिति का गठन प्रदेश अध्यक्ष की अनुशंसा के आधार पर किया जाएगा। नई समिति की घोषणा होने तक संगठनात्मक कार्यों के संचालन के लिए मिथलेश विश्वकर्मा को संयोजक तथा हरिशंकर चतुर्वेदी को सह-संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई।
इस अवसर पर सुरेन्द्र सिन्हा, नेहरू साहू, ढाल सिंह ध्रुव, सुनील बंछोर, लिखन देवांगन, सुरेन्द्र वैष्णव, विकास गायकवाड़, महेश वर्मा, सुरेखा, देवकी, संतोषी, सुनीता साहू, गंगा निषाद, रेखा सोनी, संजय गुप्ता, अजय वर्मा, चोवा राम एवं ढालेश्वर सहित बड़ी संख्या में संगठन के पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की जानकारी भारतीय मजदूर संघ के जिला प्रवक्ता नवीन साहू ने दी।





