सांसद बघेल के ग्राम उरला से 50 से अधिक युवाओं ने थामा कांग्रेस का दामन

भिलाई/ कांग्रेस की रीति नीति एवं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में हो रहे विकास कार्यों से प्रभावित होकर सांसद विजय बघेल के गृह ग्राम उरला के 50 से भी अधिक युवाओं ने कांग्रेस संगठन का दामन थाम लिया है। इन युवाओं ने कांग्रेस संगठन एवं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में संगठन को और मजबूत करने का संकल्प लिया। मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में मुख्यमंत्री के सुपुत्र चैतन्य बघेल, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संयुक्त महासचिव सुजीत बघेल, वरिष्ठ कांग्रेसी ओनी महिलांग एवं उपेंद्र पाल के समक्ष कांग्रेस प्रवेश किया। कांग्रेस प्रवेश करने वालों में मुख्य रूप से दीपक साहू, रविकांत मानिकपुरी, उत्तम निर्मलकर, ओंकार साहू, जीवन साहू, नरेश निर्मलकर, मुगन याद,व टालेंद्र साहू, त्रिलोचन साहू, अलख साहू, गिरीश साहू, प्रहलाद पटेल, संतोष वर्मा, अश्वनी साहू, गणेश साहू, संजू साहू, योगेश साहू, हिमाचल ठाकुर, विनोद यादव, डायमंड निषाद, उमेश साहू, विजेंद्र निर्मलकर, होरीलाल, नोबल सेन, नीलू सेन, ऋषि साहू, धनेश साहू, गणेश साहू, खिलेश्वर साहू, निखिल निर्मलकर, चुम्मन ठाकुर, राजू निर्मलकर, रमेश ठाकुर, योगेश्वर ठाकुर, भूषण बंजारे, विष्णु, राहुल साहू, यशवंत निर्मलकर, कृष्णा साहू, नरेंद्र पटेल, प्रहलाद साहू, राजकुमार निर्मलकर, राजेश निर्मलकर, विष्णु देवांगन, हरिश्चंद्र साहू, करण साहू, संतोष साहू, राजेश साहू, भूपेंद्र पतीले, डॉ नीलेश साहू, अंगद साहू, तेजराम साहू, विनोद साहू, सहित अन्य युवक शामिल है। इन सभी युवाओं का कांग्रेस संगठन का गमछा पहनाकर स्वागत करते हुए चैतन्य बघेल ने उन्हें बेहतर कार्य के लिए प्रेरित किया। आगामी चुनाव में कांग्रेस के प्रति निष्ठा के साथ काम करने का भी संकल्प लिया।