अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर ब्रह्माकुमारी समाज का आयोजन, “खुशहाल महिला–खुशहाल परिवार” पर हुआ विशेष कार्यक्रम
चरोदा | महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में ब्रह्माकुमारी समाज द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम शिवानी दीदी, रवि बहन एवं दीपक जी के नेतृत्व में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का मुख्य विषय “खुशहाल महिला, खुशहाल परिवार” एवं महिला सशक्तिकरण रहा।
कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि के रूप में अहिवारा विधानसभा के विधायक प्रतिनिधि सतीश साहू उपस्थित रहे, वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता चरोदा मंडल अध्यक्ष ए. गौरी शंकर ने की।
इस अवसर पर चरोदा की महामंत्री श्रीमती पूर्णिमा ठाकुर, प्रमिला टांडी, अंकित बनर्जी, दिलीप गजभिए, तथा गंगोत्री स्कूल की प्राचार्य अंजू राजपूत विशेष रूप से उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारी समाज की महिलाओं सहित चरोदा क्षेत्र के सैकड़ों प्रबुद्ध नागरिकों और महिलाओं ने भाग लिया। सभी ने महिला सशक्तिकरण और समाज में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर अपने विचार व्यक्त किए तथा कार्यक्रम को सफल बनाने में सहभागिता निभाई।

