नशे के खिलाफ कुम्हारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 1.318 किलो गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार
Alert Chhattisgarh | प्रतिनिधि, कुम्हारी
- 1.318 किलोग्राम गांजा जप्त कर आरोपी को रंगे हाथ पकड़ा गया
- एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(ख) के तहत अपराध पंजीबद्ध
- अवैध बिक्री के उद्देश्य से सार्वजनिक स्थल पर खड़ा था आरोपी
- आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया
घटना का विवरण
दिनांक 25 फरवरी 2026 को थाना कुम्हारी पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति महामाया उद्यान धान खरीदी केंद्र के पास, कुम्हारी में अवैध रूप से गांजा रखकर बिक्री हेतु खड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और कार्रवाई की।
मौके पर संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा गया। पूछताछ में उसने अपना नाम सुमित पटेल (उम्र 32 वर्ष), निवासी डीएमसी तालाब, मस्जिद के पास, कुम्हारी बताया। नियमानुसार तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक सफेद रंग के थैले में 1.318 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। आरोपी के विरुद्ध थाना कुम्हारी में अपराध क्रमांक 70/2026 धारा 20(ख) एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया गया तथा न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
घटना स्थल
- महामाया उद्यान धान खरीदी केंद्र के पास, कुम्हारी
आरोपी का विवरण
- सुमित पटेल, उम्र 32 वर्ष
- निवासी – डीएमसी तालाब, मस्जिद के पास, कुम्हारी
जप्त सामग्री
- 1.318 किलोग्राम गांजा
- एक सफेद रंग का थैला
सराहनीय कार्य
उक्त कार्रवाई में थाना कुम्हारी के थाना प्रभारी सहित उप निरीक्षक, प्रधान आरक्षक एवं आरक्षकगण की सक्रिय एवं सतर्क भूमिका रही।

