नगरी में आबकारी विभाग की बड़ी कार्यवाही, भारी मात्रा में महुआ शराब के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार

 नगरी में आबकारी विभाग की बड़ी कार्यवाही, भारी मात्रा में महुआ शराब के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार

Alert chhattisgarh! डोमन साहू |

धमतरी: नगरी क्षेत्र में अवैध शराब को लेकर आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। आबकारी अमला ने छापा मारकर एक घर से करीब 35 लीटर महुआ शराब जब्त किया है। साथ ही एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। इस कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।
मिली जानकारी के अनुसार नगरी क्षेत्र के घोटगांव में एक व्यक्ति द्वारा अवैध रूप से बेचने के लिए अपने घर में छिपा कर रखा हुआ था। जिस पर जिला कलेक्टर अबिनाश मिश्रा के निर्देश एवं जिला आबकारी अधिकारी निरुपमा लोनहारे के मार्गदर्शन में आबकारी उप निरीक्षक वृत्त नगरी निशांत साधु के नेतृत्व में आरोपी तोमन लाल कश्यप पिता सम्पत के निवास पर दबिश दी गई।
कार्यवाही के दौरान आरोपी के निवास से लगभग 35 लीटर अवैध महुआ शराब जप्त की गई। इस प्रकरण में आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2), 59-क के तहत विधिवत प्रकरण पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई तथा आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।
यह कार्यवाही अवैध मदिरा के निर्माण एवं विक्रय पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
उक्त कार्यवाही में आबकारी उप निरीक्षक निशांत साधु, आबकारी उप निरीक्षक (परि) विवेक कुमार दीवान, अजय राज कश्यप एवं गिरजा बघेल, मुख्य आरक्षक मुरली सोनी, आबकारी आरक्षक प्रशांत यादव, नगर सैनिक जितेंद्र कोरे, ज्योति बंजारे का सराहनीय एवं सक्रिय योगदान रहा।
जिला प्रशासन द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है एवं आमजन से अपील की गई है कि इस प्रकार की किसी भी गतिविधि की सूचना तत्काल विभाग को दें।