भिलाई में सात व्यक्तियों ने पुनः सिख धर्म अपनाकर की ‘घर-वापसी’
Alert chhattisgarh! प्रतिनिधि |
भिलाई: सिख युवा सेवा समिति भिलाई, छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में सुपेला स्थित गुरुद्वारा बाबा दीप सिंह शहीदां में सात व्यक्तियों ने पुनः सिख धर्म अपना कर घर-वापसी की। यह कार्यक्रम समिति के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह छोटू और छत्तीसगढ़ सिख पंचायत के अध्यक्ष जसवीर सिंह चाहल के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ।
गुरुद्वारा बाबा दीप सिंह शहीदां में संपन्न हुआ कार्यक्रम
इस अवसर पर श्री आनंद साहिब का पाठ और अरदास की गई। गुरुद्वारा साहिब के ग्रंथी सिंह सुरिंदर सिंह दर्दी ने हुक्मनामा लेकर सभी व्यक्तियों को सिरोपा भेंट कर विधिवत घर-वापसी कराई। कार्यक्रम में भिलाई की समस्त गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटियों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
धर्म परिवर्तन से पुनः सिख धर्म में वापसी
बताया गया कि संबंधित व्यक्तियों ने पूर्व में पारिवारिक परिस्थितियों या प्रलोभन के कारण धर्म परिवर्तन किया था। सिख धर्म और मानवता की सेवा के सिद्धांतों से प्रभावित होकर उन्होंने पुनः अपने मूल धर्म में वापसी की। इंद्रजीत सिंह छोटू ने कहा कि सिख समुदाय अपने धर्म से जुड़े हर व्यक्ति के साथ खड़ा है और भविष्य में भी घर-वापसी के ऐसे प्रयास जारी रहेंगे।
इंद्रजीत सिंह छोटू का वक्तव्य
गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति
इस कार्यक्रम में पलविंदर सिंह रंधावा, गुरमीत सिंह गांधी, बलजिंदर सिंह कलेर, बीबी कुलवंत कौर, तजिंदर सिंह, हरपाल सिंह, जसवंत सिंह खालसा, सुच्चा सिंह, पवित्र सिंह, त्रिलोचन सिंह, कुलदीप सिंह, रणजीत सिंह, सुखदेव सिंह लाडी, जगजीत सिंह सग्गू, अमन सिंह, निर्मल सिंह रंधावा, दिग्विजय सिंह, महिंदर सिंह सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।
समाज ने की सराहना
भिलाई की समस्त गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटियों के पदाधिकारियों ने इंद्रजीत सिंह छोटू के इस प्रयास की सराहना करते हुए इसे समाज को एकजुट करने वाला कदम बताया।

