भखारा में लंबे समय से चल रहा था जुआ फड़! एसपी के निर्देश पर छापा, स्थानीय पुलिस की भूमिका पर सवाल

 भखारा में लंबे समय से चल रहा था जुआ फड़! एसपी के निर्देश पर छापा, स्थानीय पुलिस की भूमिका पर सवाल

Alert chhattisgarh! | डोमन साहू

धमतरी: जिले के भखारा थाना क्षेत्र में लंबे समय से संचालित हो रहे जुआ फड़ पर आखिरकार कार्रवाई हुई — लेकिन तब, जब मामला सीधे एसपी सूरज सिंह परिहार के संज्ञान में पहुंचा। सवाल यह है कि जब स्थानीय लोगों की शिकायतें पहले से थीं, तो थाना पुलिस क्यों मौन थी?

एसपी के निर्देश पर कुरुद एसडीओपी की टीम ने रेस्ट हाउस के पास दबिश देकर 5 जुआरियों को रंगे हाथों पकड़ा।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से ₹26,000 नगद और ताशपत्ती बरामद की है। सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पकड़े गए जुआरी

  • होमेश मारकंडे
  • यतीश बघेल
  • कौशल नारंग
  • चंदू बंजारे
  • यादराम साहू

सूत्रों के अनुसार, जुआरियों द्वारा रोजाना स्थान बदल-बदलकर खेल संचालित किया जा रहा था। स्थानीय लोगों ने कई बार इसकी शिकायत थाने में की, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

मौके से करीब दो दर्जन जुआरी भागने में सफल रहे। इससे कार्रवाई की गोपनीयता और स्थानीय पुलिस की भूमिका पर सवाल खड़े हो गए हैं।

स्थानीय पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल

एसपी के निर्देश के बाद हुई इस कार्रवाई ने पुलिस महकमे में हलचल मचा दी है। चर्चा यह भी है कि यदि समय रहते कार्रवाई होती, तो अवैध जुआ का यह नेटवर्क इतना मजबूत नहीं होता।

अब सबसे बड़ा सवाल यही है — क्या भखारा थाना क्षेत्र में जुआ फड़ स्थानीय संरक्षण में चल रहा था?