दुर्ग पुलिस की बड़ी सफलता: 12 घंटे से कम समय में अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी, आरोपी गिरफ्तार

 दुर्ग पुलिस की बड़ी सफलता: 12 घंटे से कम समय में अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी, आरोपी गिरफ्तार

Alert Chhattisgarh प्रतिनिधि | दुर्ग |

  • खेत में पानी डालने की बात को लेकर पुरानी रंजिश के कारण हत्या
  • धारदार हथियार से वार कर की गई हत्या
  • अपराध क्रमांक 21/2026 धारा 103 BNS के तहत मामला दर्ज
  • एसआईयू एवं थाना रानीतरई की संयुक्त टीम द्वारा आरोपी गिरफ्तार

थाना रानीतरई क्षेत्रांतर्गत ग्राम केंवरा में खेत में पानी डालने को लेकर चली आ रही पुरानी रंजिश के चलते एक व्यक्ति की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। दुर्ग पुलिस ने इस अंधे कत्ल की गुत्थी को 12 घंटे से भी कम समय में सुलझाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

घटना का विवरण

दिनांक 21.02.2026 को ग्राम केंवरा स्थित कृषि खेत में एक व्यक्ति के मृत अवस्था में पड़े होने की सूचना पुलिस को प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही थाना रानीतरई पुलिस टीम मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जांच में मृतक अमर सिंह साहू के सिर एवं गर्दन पर गंभीर चोट के निशान पाए गए।

जांच में सामने आया कि खेत में पानी डालने की बात को लेकर आरोपी एवं मृतक के बीच पूर्व से विवाद चल रहा था, जो इस घटना का मुख्य कारण बना।

पुलिस की कार्रवाई

मामले में अपराध क्रमांक 21/2026 धारा 103 BNS के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। साक्ष्य संकलन, घटनास्थल निरीक्षण एवं तकनीकी विश्लेषण के आधार पर संदेही मोहन लाल सिन्हा (उम्र 48 वर्ष), निवासी ग्राम केंवरा, थाना रानीतरई, जिला दुर्ग को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।

पूछताछ के दौरान आरोपी द्वारा अपराध स्वीकार किए जाने पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया।

आरोपी

  • मोहन लाल सिन्हा, उम्र 48 वर्ष, निवासी ग्राम केंवरा, थाना रानीतरई, जिला दुर्ग

जप्त सामग्री

  • एक धारदार हथियार

इस कार्रवाई में एसआईयू टीम प्रभारी उपनिरीक्षक प्रमोद हरिश, थाना प्रभारी रानीतरई निरीक्षक कमल सिंह, उपनिरीक्षक दिनेश राठौर, सहायक उपनिरीक्षक श्याम सिंह, प्रधान आरक्षक तिलक साहू, आरक्षक नरेन्द्र वर्मा सहित अन्य स्टाफ की सक्रिय एवं सराहनीय भूमिका रही।